पहलगाम आतंकी हमले में चीनी कनेक्शन का खुलासा, प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान करने वाले थे हमला

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। खुफिया एजेंसियों की मानें तो आतंकी कटड़ा से श्रीनगर के लिए चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को निशाना बनाना चाहते थे। लेकिन जब खराब मौसम की वजह से प्रधानमंत्री की यह यात्रा स्थगित कर दी गई, तो आतंकियों ने पहलगाम में हमला कर दिया।
जांच में पता चला है कि आतंकी वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन को लेकर बेहद बौखलाए हुए थे और इसी मौके पर हमला करना चाहते थे। जैसे ही उद्घाटन टला, आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर पहलगाम में हमला कर दिया। खुफिया इनपुट के अनुसार, आतंकी पहले से ही दो स्थानीय आतंकवादियों की मदद से पर्यटकों के संपर्क में थे। जैसे ही गोलीबारी शुरू हुई, उन्होंने पर्यटकों को एक फूड कोर्ट परिसर में इकट्ठा कर लिया, जहां पहले से दो पाकिस्तानी आतंकी मौजूद थे।
जांच में यह भी पता चला है कि हमले के दौरान बायसरन क्षेत्र में प्रतिबंधित चीनी कंपनी हुवावे का सैटेलाइट फोन इस्तेमाल हुआ था। एनआईए को संदेह है कि यह फोन पाकिस्तान या किसी अन्य देश से अवैध रूप से भारत लाया गया था। भारत में हुवावे और झोंगक्सिंग टेलीकम्युनिकेशन इक्विपमेंट (ZTE) को 5G नेटवर्क उपकरण बेचने की इजाजत नहीं है, हालांकि इन पर कोई खुला प्रतिबंध नहीं है। फिर भी सुरक्षा कारणों से भारतीय दूरसंचार कंपनियों ने इनसे दूरी बना ली है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी हुवावे पर अपने नेटवर्क में पाबंदी लगा रखी है।
एनआईए की जांच में पहले ही लश्कर-ए-तैयबा, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और वहां की सेना की मिलीभगत सामने आ चुकी है। जांच एजेंसी ने कश्मीर घाटी में लश्कर के करीब 20 ओवरग्राउंड वर्करों (OGW) की पहचान की है, जो आतंकियों को सहायता दे रहे थे। हमले की साजिश लश्कर, ISI और पाकिस्तानी सेना ने मिलकर बायसरन इलाके में रची थी। दो मुख्य आतंकी – हाशमी मूसा उर्फ सुलेमान और अली भाई उर्फ तल्हा – पाकिस्तान के नागरिक थे और लगातार पाकिस्तानी आकाओं से संपर्क में थे। वे सीमा पार से घुसपैठ कर कश्मीर पहुंचे थे, जहां स्थानीय OGW ने उन्हें रहने की व्यवस्था दी और इलाके की पूरी जानकारी दी। आतंकियों ने बायसरन, अरु, बेताब घाटी और एक मनोरंजन पार्क की रेकी की थी और अंततः सुरक्षा में कमजोरी के कारण बायसरन को चुना।
एनआईए ने अब तक 2800 से अधिक लोगों से पूछताछ की है और करीब 180 लोग हिरासत में हैं। इनमें OGW, जमात-ए-इस्लामी और हुर्रियत के विभिन्न गुटों से जुड़े लोग शामिल हैं। जांच एजेंसी क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading