कतर और यूएई से एलपीजी और कच्चा तेल लेकर तीन टैंकर भारत के बंदरगाहों पर पहुंचे

कतर और यूएई से एलपीजी तथा कच्चा तेल लेकर आए तीन भारतीय ध्वज वाले टैंकर गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंचने लगे हैं। ‘शिवालिक’ 46,000 टन एलपीजी के साथ मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है, जबकि ‘नंदा देवी’ कांडला और ‘जग लाडकी’ मुंद्रा पोर्ट पहुंचने की प्रक्रिया में हैं। ये सभी जहाज संघर्ष प्रभावित होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर सुरक्षित भारत पहुंचे हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इन टैंकरों का सुरक्षित आगमन देश की ऊर्जा आपूर्ति के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है।

कतर के रास लाफान पोर्ट से रवाना हुआ ‘शिवालिक’ नौ दिन की यात्रा के बाद सोमवार को मुंद्रा पहुंचा। इसी तरह लगभग 46,000 टन एलपीजी लेकर आ रहा ‘नंदा देवी’ मंगलवार सुबह कांडला पोर्ट पहुंचने वाला है। दोनों टैंकर शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्वामित्व में हैं। वहीं, यूएई के फुजैरा पोर्ट से शनिवार को निकला ‘जग लाडकी’ टैंकर, जो करीब 81,000 टन मुरबन क्रूड लेकर आ रहा है, मंगलवार दोपहर मुंद्रा पहुंच सकता है। खास बात यह है कि यह जहाज उसी दिन रवाना हुआ था, जब फुजैरा के तेल टर्मिनल पर हमला हुआ था। शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा के अनुसार, फारस की खाड़ी क्षेत्र में कार्यरत सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ‘शिवालिक’ से आए एलपीजी में से 20,000 टन मुंद्रा में उतारा जाएगा, जबकि शेष 26,000 टन न्यू मैंगलोर पोर्ट भेजा जाएगा। ‘नंदा देवी’ के एलपीजी को कांडला पोर्ट के पास वडिनार में समुद्र में ही छोटे जहाजों में ट्रांसफर कर विभिन्न स्थानों तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मुंद्रा पोर्ट पर अत्याधुनिक स्टोरेज सुविधा उपलब्ध है, जहां से गैस पाइपलाइन के जरिए गांधिधाम के मिथी रोहर होते हुए गेल को भेजी जाती है और फिर राष्ट्रीय गैस ग्रिड के माध्यम से देशभर में आपूर्ति की जाती है।

सरकार ने प्रमुख बंदरगाहों को जहाजों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने और कार्गो संचालन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत एंकरिज, बर्थ हायर और स्टोरेज शुल्क में रियायत दी जा रही है, साथ ही जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी में अस्थायी ट्रांसशिपमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इधर, एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देशों के बाद एचपीसीएल मित्तल एनर्जी (बठिंडा) और रिलायंस रिफाइनरी (जामनगर) ने अतिरिक्त रेल रेक्स की मांग की है, ताकि गैस की आपूर्ति देशभर में तेज गति से सुनिश्चित की जा सके।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading