अब आप घर पर ही कर सकेंगे पता, कि आपको हार्ट अटैक का खतरा तो नहीं

हार्ट अटैक के कारण दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। कोरोना महामारी के बाद से कम उम्र के लोगों में भी इसका जोखिम बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों को पहले से हार्ट की समस्या रही है, ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है उनमें हार्ट अटैक का जोखिम अधिक हो सकता है। यह आपातकालीन स्थिति है, जिसमें रोगी को तुरंत चिकित्सा की आवश्यकता होती है।
हार्ट अटैक अचानक से होने वाली समस्या है, इससे बचाव के लिए जरूरी है कि ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के साथ निरंतर हृदय स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए। क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे पहले से ही जाना जा सके कि कहीं आपको हार्ट अटैक का खतरा तो नहीं है? इसी से संबंधित एक अध्ययन में स्वीडिश विशेषज्ञों ने बड़ी राहत की जानकारी दी है। स्वीडिश अध्ययन के अनुसार, एक नया घरेलू टेस्ट केवल पांच मिनट में संभावित दिल के दौरे के जोखिम का पता लगा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये काफी सटीक है और इसकी मदद से हर साल लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित किट (डीआईवाई टेस्ट किट) है जिसमें प्रश्नावली सेट की गई है जो डॉक्टर की जांच के समान सटीकता के साथ हार्ट अटैक के जोखिम वाले लोगों की पहचान कर सकती है। शोध के अनुसार, ये जांच ब्लड टेस्ट और ब्लड प्रेशर के समान सटीकता से हार्ट अटैक के जोखिमों का पता लगाने में मददगार हो सकती है।
डीआईवाई टेस्ट से लगा सकते हैं पता
शोधकर्ता लिखते हैं, दिल का दौरा अक्सर अचानक से पड़ता है। हार्ट अटैक वाले कई लोग स्वस्थ और लक्षणहीन भी होते हैं, लेकिन जांच में पता चलता है कि उनकी कोरोनरी धमनियों में वसा जमा हो गया है, जिसे एथेरोस्क्लेरोसिस के रूप में जाना जाता है। इस टेस्ट को डीआईवाई नाम दिया गया है। इसमें 14 प्रश्न शामिल हैं जो आपकी आयु, लिंग, वजन, पेट की चर्बी, आप धूम्रपान करते हैं या नहीं, रक्तचाप के स्तर, हृदय रोगों का पारिवारिक इतिहास, ब्लड फैट और ब्लड शुगर से संबंधित है।
विशेषज्ञों ने बताया AI-आधारित ये डीआईवाई टेस्ट एल्गोरिदम प्रतिक्रियाओं पर आधारित है जो सभी सवालों के जबाव का आकलन करके उच्च जोखिम वाले लोगों में हार्ट अटैक के खतरे का पता लगा सकता है। अगर हम व्यापक रूप से लोगों को ये टेस्ट किट उपलब्ध करा सकें, तो यह हार्ट अटैक के जोखिम वालों की पहचान करने और उनकी जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। प्रोफेसर बर्गस्ट्रॉम कहते हैं, हम जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका में भी इसका परीक्षण करने जा रहे हैं ताकि यह मूल्यांकन किया जा सके कि परीक्षण विभिन्न समूहों पर कैसे काम करता है? विशेषज्ञों की टीम ने कहा हम इस महीने के अंत तक कुछ जगहों पर डीआईवाई किट उपलब्ध कराना शुरू करेंगे, जो पहले स्थानीय डॉक्टरों के पास उपलब्ध होगी। किट, दिल के दौरे के जोखिमों की सटीक रीडिंग देने के अलावा, रोगियों के कोलेस्ट्रॉल की रीडिंग भी देगी, उनकी हृदय के आयु का अनुमान लगाएगी और बॉडी मास इंडेक्स स्कोर की भी गणना करेगी। 40-75 वर्ष की आयु के बीच के लोग, जो वर्तमान में ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं, अपने डॉक्टर से निःशुल्क परीक्षण करवा सकते हैं। किट के निर्माता पोकडॉक ने कहा है कि परीक्षण करना और परिणाम प्राप्त करना ये सभी काम नौ मिनट के भीतर किए जा सकते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading