हरियाणा-पंजाब

राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की फरलो, 16वीं बार आया जेल से बाहर

हरियाणा की रोहतक स्थित सुनारिया जेल में सजा काट रहा डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम एक बार फिर फरलो पर जेल से बाहर आ गया है। उसे 30 दिनों की फरलो दी गई है और यह 16वीं बार है जब वह जेल से बाहर आया है। मंगलवार तड़के सुबह इस प्रक्रिया को पूरा किया गया।…

पंजाब: जालंधर के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर धमाका

धमाके की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मची पंजाब में मंगलवार शाम सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर देने वाली दो अलग-अलग धमाके की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के सामने हुई, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इसके बाद देर रात करीब 11 बजे अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप…

पंजाब: पार्टी छोड़ते ही भगवंत सरकार ने हरभजन सिंह के घर से सुरक्षा हटाई

आप कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर लिखा ‘पंजाब का गद्दार’ पंजाब में राजनीतिक हलचल के बीच भगवंत मान सरकार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है। जानकारी के अनुसार, हरभजन सिंह के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वह उन सात…

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दो आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली

मई 2022 में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े मामले में दो आरोपियों पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत प्रदान कर दी है। अदालत के निर्देशानुसार दोनों आरोपियों को मुकदमे की सुनवाई जारी रहने के दौरान रिहा किया जाएगा। न्यायमूर्ति…

भगवंत मान ने अकाल तख्त पर पेश होकर कहा- मैंने कभी श्री अकाल तख्त को चैलेंज नहीं किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। इस दौरान उन्होंने सिख पंथ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। मुख्यमंत्री की जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज से करीब 45 मिनट तक मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान सुबह नंगे पांव श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और दरबार साहिब में माथा…

दिल्ली ब्लास्ट : अल फलाह यूनिवर्सिटी का ‘आतंकियों से कोई संबंध नहीं’- कुलपति

अल-फलाह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने एक बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय का इन व्यक्तियों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से अत्यंत दुखी हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं। यूपी एटीएस और दिल्ली स्पेशल सेल की टीमें फिलहाल अल-फलाह विश्वविद्यालय…

दिल्ली ब्लास्ट: हरियाणा से मौलवी गिरफ्तार, 30 क्विंटल से अधिक विस्फोटक बरामद

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। हरियाणा के मेवात से एक मौलवी की गिरफ्तारी के साथ ही 30 क्विंटल से अधिक विस्फोटक बरामद किए गए हैं। 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस भीषण…

हरियाणा: फरीदाबाद में तलाशी अभियान के दौरान एक इमाम के घर से 50 बोरे विस्फोटक सामग्री बरामद

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़े तलाशी अभियान के दौरान 50 बोरे विस्फोटक सामग्री बरामद की हैं। ये विस्फोटक एक इमाम के घर से मिले हैं, जहां आतंकी मुजम्मिल का अक्सर आना-जाना रहता था। पुलिस ने सभी बोरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट…

फ़रीदाबाद: बरामद विस्फोटक के द्वारा निशाने पर सनातन हिंदू एकता यात्रा तो नहीं

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए 2,900 किलो विस्फोटक जब्त किया है। इस ऑपरेशन में तीन डॉक्टरों समेत आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। हरियाणा, उत्तर प्रदेश पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े इस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ, जिसका…

हरियाणा: सरकार ने प्लैनोकफ-डी कफ सिरप की बिक्री-उपयोग पर प्रतिबंध लगाया

हरियाणा सरकार ने प्लैनोकफ डी सिरप नामक खांसी की दवा पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जांच में इस दवा में डायएथिलीन ग्लाइकाल नामक हानिकारक रसायन की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों से…

हरियाणा: 25 वर्षीय युवक ने हारी ज़िंदगी की जंग; सुसाइड नोट में लिखा, ‘बापू, मैं हार गया’… पत्नी, सास और ससुराल पक्ष पर लगाये आरोप

25 वर्षीय हर्ष कुमार ने अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले पांच पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। यह पत्र उसके भीतर चल रहे दर्द, निराशा और टूटे हुए विश्वास की कहानी बयान करता है। हर्ष ने अपने पिता के नाम भावुक शब्दों…

हरियाणा: हाथ-पैरों में बेड़ियां डालकर अमेरिका से 50 युवक डिपोर्ट होकर भारत पहुंचे

अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे हरियाणा के युवाओं ने अपने दर्दनाक अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अमेरिका से भेजे जाने के दौरान हाथ-पैरों में बेड़ियां डाली गई थीं और अमेरिकी सैनिक बंदूक लेकर उनके पास खड़े थे। कई सैनिक अंग्रेजी में गालियां दे रहे थे। ये सभी युवक जंगलों, नदियों, रेगिस्तानों और…

जैसलमेर बस अग्निकांड: एफएसएल रिपोर्ट में खुलासा; एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग, विस्फोटक का नहीं कोई सबूत

एफएसएल रिपोर्ट ने साफ किया है कि यह हादसा किसी विस्फोट का नहीं, बल्कि तकनीकी लापरवाही का नतीजा था। जैसलमेर में हुए दर्दनाक बस हादसे की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, बस में लगी आग एसी (एयर कंडीशनिंग सिस्टम) में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।…

आईपीएस वाई. पूरन कुमार ने खुदकुशी से पहले पत्नी को भेजा सुसाइड नोट

हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या से पूरा प्रशासनिक तंत्र हिल गया है। 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित अपने घर के बेसमेंट में उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से एक दिन पहले यानी 6 अक्टूबर को उन्होंने वसीयत तैयार कर अपनी पूरी चल-अचल संपत्ति पत्नी अमनीत पी. कुमार के…

हरियाणा: आईपीएस वाई. पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाये

हरियाणा में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपने घर में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस को उनके शव के पास से 8 से 9 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर 30…

हरियाणा: जानिये कौन थे आईपीएस वाई. पूरन कुमार; और क्यों करनी पड़ी उन्हें आत्महत्या

हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली। वे लंबे समय से प्रशासनिक भेदभाव और वरिष्ठ अधिकारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उनकी आत्महत्या ने पूरे पुलिस महकमे और प्रशासनिक तंत्र को झकझोर…

हरियाणा: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने खुद को गोली मारी, नौ दिन पहले ही मिली थी नई जिम्मेदारी

हरियाणा पुलिस में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब आईजी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वाई पूरन कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। हाल ही में, नौ दिन पहले ही उन्हें पीटीसी सुनारिया का आईजी नियुक्त किया गया था। घटना के बाद पुलिस विभाग…

जम्मू-कश्मीर की चार व पंजाब की एक राज्यसभा सीट पर 24 अक्तूबर को उपचुनाव

चुनाव आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर की खाली पड़ी चार राज्यसभा सीटों और पंजाब की एक सीट के लिए चुनाव 24 अक्तूबर को कराए जाएंगे। आयोग के अनुसार, मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक तय किया गया है और मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी।गौरतलब है…

फरीदाबाद: शॉर्ट सर्किट से एसी में आग लगी, पति-पत्नी और बेटी की मौत

फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मकान के बाहर लगी एसी की आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पूरा कमरा धुएं से भर गया। इस हादसे में पति, पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

पंजाब के आप विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार

आज सुबह हरियाणा के करनाल में गांव डबरी से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। थाने ले जाते समय पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। फायरिंग के बाद विधायक अपने साथियों के साथ एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से…

पंजाब विधानसभा में धर्म ग्रंथों की बेअदबी विरोधी विधेयक सर्वसम्मति से पारित

धर्म ग्रंथों की बेअदबी करने पर लेकर 20 लाख तक जुर्माना और आजीवन कारावास की सज़ा पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से बेअदबी रोधी विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून में धार्मिक ग्रंथों का अपमान करने पर उम्रकैद और भारी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।आम आदमी पार्टी की सरकार ने 14 जुलाई को…

पंजाब: बरनाला में पुलिस की मौजूदगी में युवक को तलवारों से काट डाला

बरनाला जिले के गांव हरदासपुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को पुलिस की मौजूदगी में ही भीड़ ने बेरहमी से तलवारों से काट डाला। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पीड़ित युवक पुलिस की गाड़ी में छिपकर जान…

यूट्यूबर ज्योति की रिमांड चार दिन और बढ़ी, पाकिस्तानी संपर्कों की जांच जारी

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की रिमांड कोर्ट ने चार दिन और बढ़ा दी है। इस मामले में जांच एजेंसियों की पूछताछ अभी भी जारी है। ज्योति को 16 मई को गिरफ्तार किया गया था और गुरुवार सुबह 9:30 बजे हिसार पुलिस ने उसे कोर्ट…

क्या यूट्यूबर ज्योति का पहलगाम आतंकी हमले से है कोई संबंध?

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के अनुसार, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा आतंकी हमले से तीन महीने पहले श्रीनगर गई थी। हिसार: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई हरियाणा की हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा जानकारी में एसपी शशांक कुमार…

यूट्यूबर ‘ज्योति’ गिरफ्तार, पाकिस्तान से संपर्क और देशद्रोह के आरोप

हरियाणा की ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के साथ मिलकर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति ‘ट्रैवल विद जो’ नामक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। अब तक इस मामले में हरियाणा और पंजाब से जुड़े कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 2023 में पाकिस्तान…

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी विवाद का समाधान नहीं; सुप्रीम कोर्ट जाने को तैयार हरियाणा

पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चल रहा जल विवाद अब और गंभीर होता जा रहा है। केंद्र सरकार के कहने के बावजूद पंजाब हरियाणा को पानी देने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर, हरियाणा अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी में है। इस विवाद के कारण आम लोगों को पानी…

हरियाणा: सूटकेस में जिंदा लड़की; विश्वविद्यालय ने छह छात्राओं पर की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर एक लड़की को बॉयज हॉस्टल में ले जाने का मैसेज वायरल हुआ था। हालांकि, जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस जांच में सामने आया कि यह घटना गर्ल्स हॉस्टल की थी। हरियाणा के सोनीपत स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में सूटकेस से एक छात्रा के निकलने का वीडियो वायरल होने के बाद,…

हरियाणा: विनेश फोगाट ने नौकरी या प्लाट की बजाय सरकार से 4 करोड़ रुपये लिए

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सैनी सरकार द्वारा दिए गए तीन विकल्पों में से 4 करोड़ कैश लेने का फैसला लिया है। जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हरियाणा सरकार को अपनी पसंद बता दी है। विनेश फोगाट ने सरकार का 4 करोड़ रुपये लेने का ऑफर स्वीकार कर लिया है। दरअसल, हरियाणा की…

दुष्कर्म मामले में पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई

चंडीगढ़: ज़ीरकपुर की एक महिला से दुष्कर्म मामले में पादरी बजिंदर सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अदालत ने इनमें से पांच लोगों को बरी कर दिया है, जबकि एक आरोपी सुच्चा सिंह की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी। मोहाली की अदालत ने पादरी बजिंदर सिंह को…

जज के दरवाजे पर नकदी मामले में पूर्व हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश निर्मल यादव बरी, 17 साल बाद आया फैसला

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश निर्मल यादव को 2008 के भ्रष्टाचार के एक मामले में बरी कर दिया है। चंडीगढ़ में स्थित इस अदालत ने शनिवार को अपना फैसला सुनाया। जस्टिस निर्मल यादव पर 17 साल पहले सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। बरी होने के…

स्वयंभू ईसाई धर्मगुरु यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार: एक अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

मोहाली कोर्ट ने पंजाब के स्वयंभू ईसाई पादरी बजिंदर सिंह को 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिया है। अदालत एक अप्रैल को सजा का ऐलान करेगी। मोहाली की पॉक्सो कोर्ट ने 2018 के बलात्कार मामले में पादरी बजिंदर सिंह को दोषी ठहराया, जबकि अन्य 5 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी…

हादसे में घायल सिख को 1.95 करोड़ रुपया मुआवजा दे बीमा कंपनी- हाईकोर्ट

2010 में एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए इंजीनियर हरमन सिंह धनोआ ने मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल में याचिका दायर कर एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। 2013 में ट्रिब्यूनल ने उन्हें 70 लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला किया। इस फैसले के खिलाफ पीड़ित और बीमा कंपनी, दोनों ने अपील दायर…

लुधियाना के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत, सिर के आर-पार निकली गोली

पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का शुक्रवार देर रात सिर में गोली लगने के कारण निधन हो गया। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उनकी मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं…

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने किसानों के जत्थे को शंभू बॉर्डर से वापस बुलाया

पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर फरवरी से शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। अब किसानों ने दिल्ली तक पैदल मार्च करने का ऐलान किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे, किसान संगठन के 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़े। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। किसान नेता सरवन…

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष्र सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से धार्मिक सेवा के रूप में सजा सुनाई गई थी। इस दौरान स्वर्ण मंदिर में उन पर गोली चलाई गई, लेकिन वे सुरक्षित हैं। सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दी गई सजा का पालन करने के लिए श्री…

हाथ में बरछा और गले में तख्ती लटकाकर सेवादार बने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल

श्री अकाल तख्त साहिब ने सोमवार को पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को धार्मिक सजा सुनाई। इसके बाद, मंगलवार सुबह सुखबीर बादल श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। इस दौरान वह हाथ में बरछा और गले में तख्ती डाले हुए नजर आए। मंगलवार से उन्होंने अपनी धार्मिक सजा काटते हुए…

पंजाब में घनी धुंध के कारण कई उड़ाने रद्द, कोहरे का अलर्ट जारी

शुक्रवार को भी घनी धुंध के चलते पंजाब के अधिकांश हिस्सों में विजिबिलिटी शून्य रही। अमृतसर में स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां दोपहर तक सड़क पर वाहन हैडलाइट जलाकर चलते नजर आए। अमृतसर एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जबकि आधा दर्जन फ्लाइट्स कई घंटे देरी से लैंड हुईं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा…

राम रहीम की बेअदबी मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से लगी रोक सुप्रीम कोर्ट ने हटाई

सुप्रीम कोर्ट से डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने बेअदबी मामले में उनके खिलाफ मुकदमे की ट्रायल पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक हटा दी है। इसी साल मार्च में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में…

नायब सिंह सैनी के सिर पर फिर सजेगा हरियाणा का ताज़

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा सरकार में नायब सिंह सैनी एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहां करीब 50,000 लोगों की उपस्थिति की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर…

हरियाण चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस आगे, मुख्यमंत्री पद के लिए हो सकते हैं ये दावेदार

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कल संपन्न हो गए हैं। एग्जिट पोल ने इशारा कर दिया है कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को बढ़त मिली है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया, ध्रुव रिसर्च और सीएनएन 24 सहित कई एग्जिट पोल्स ने कांग्रेस की सरकार बनने का…

हरियाणा में चुनाव के चलते 20 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया राम रहीम

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 के दौरान दुष्कर्म के गंभीर मामले में जेल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम सिंह को पैरोल पर जेल से रिहा किया गया है। राम रहीम को 20 दिन की पैरोल दी गई है। जेल से रिहाई के बाद राम रहीम अब उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहेंगे।…

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक बार फिर मांगी 20 दिन की पैरोल

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 20 दिनों के लिए पैरोल की मांग की है। उनकी पैरोल की अर्जी सरकार ने प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी को भेजी है। जेल विभाग से अनुरोध के पीछे के कारणों को बताने को कहा गया है। हरियाणा के मुख्य चुनाव…

पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान, पंजाब में बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक साल पहले ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सुनील जाखड़ ने इस्तीफे को लेकर कोई बयान नहीं दिया है और अब तक पार्टी नेतृत्व ने…

कुरुक्षेत्र महापंचायत में किसानों का एलान, 3 अक्टूबर को पुरे देश में करेंगे रेल ट्रैक जाम

कुरुक्षेत्र में महापंचायत में किसानों ने मिलकर फैसला किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा सरकार को हराने के लिए वे हरसंभव कोशिश करेंगे। कुरुक्षेत्र के पिपली में पान मजदूर मोर्चा वीएसकेएम के आह्वान पर आज पिपली अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। इस महापंचायत में हरियाणा के अलावा पंजाब और राजस्थान से…

गुरुग्राम में कार से टकराने के बाद बाइकर की मौत: आरोपी कार चालक का नेताओं से संबंध

हरियाणा के गुरुग्राम में गलत साइड से आ रही एक कार से टकराने के बाद 23 वर्षीय बाइकर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा इस मामले में लापरवाही बरतने की खबरों के बाद, सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है, जिसमें कई लोगों का आरोप है कि कार चालक…

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी, हरियाणा को नशा मुक्त बनाएगी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की गारंटी का ऐलान किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी उपस्थित थे। “सात वादे, पक्के इरादे” के तहत कांग्रेस…

आप ने कांग्रेस से गठबंधन खत्म कर सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की। इस सूची में पार्टी ने तीन नामों की घोषणा की। इसके साथ ही आप ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने अपनी अंतिम सूची में आदर्श पाल को…

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा भंग करने पर होगा फैसला

हरियाणा विधानसभा का अंतिम सत्र 13 मार्च को आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री सैनी ने विश्वास मत प्राप्त किया था। नियमों के अनुसार, हर छह महीने के भीतर विधानसभा सत्र बुलाना अनिवार्य है। संवैधानिक संकट से बचने के लिए 12 सितंबर तक सदन की बैठक बुलानी होगी या फिर विधानसभा भंग करनी होगी। हरियाणा…

हरियाणा: विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस और आप का गठबंधन, सपा को दो तो आप को छ: सीटें

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीटों के समझौते पर सहमति बन गई है। दोनों पार्टियां लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव भी मिलकर लड़ेंगी। कांग्रेस ने आप को छह विधानसभा सीटें देने पर सहमति जताई है, जबकि सपा को भी दो सीटें दी गई हैं। संभव है कि सोमवार को…

प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, गौ-रक्षक दल के पांच सदस्य गिरफ्तार

चरखी दादरी के बाढड़ा उपमंडल में रहने वाले कबाड़ बीनने वाले युवक साबिर मलिक का शव भांडवा के पास मिला था। साबिर के साले सुजाउद्दीन ने आरोप लगाया था कि साबिर को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मारा गया है। हरियाणा के चरखी दादरी जिले में पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर…

तस्वीरों से छेड़छाड़ कर स्कूल बस ड्राइवर ने छात्रा से किया रेप

पंजाब के ज़ीरकपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्कूल बस के ड्राइवर ने 12वीं कक्षा की एक छात्रा की तस्वीर के साथ पहले छेड़छाड़ की और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन बार दुष्कर्म किया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब माता-पिता ने अपनी बेटी को परेशान देखा…

अमृतसर: हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में अमृतसर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स फिरोजपुर का रहने वाला है। आपको बता दें कि दो दिन पहले पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। आरोपी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से एक करोड़ रुपए…

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर एवं, हरियाणा में 1 अक्तूबर को वोटिंग, 4 अक्तूबर को जारी होंगे नतीजे

निर्वाचन आयोग ने आज तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। बता दें कि चुनाव आयोग ने हाल ही में दोनों राज्यों का दौरा भी किया था। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है। जहां…

राम रहीम फिर एक बार जेल से बाहर, सरकार ने 21 दिन की फरलो दी

हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर फरलो दी है। राम रहीम 21 दिन के लिए जेल से बाहर आ गया है।हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाबा राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। प्रदेश सरकार ने उसे 21 दिन की फरलो दिया है। मंगलवार सुबह…

अधिकारियों और ठेकेदारों की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार उठाये कड़े कदम- गडकरी

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार को चिट्ठी लिखकर चेतावनी दी है. उन्होंने अपनी इस चिट्ठी में NHAI अधिकारी और ठेकेदारों की सुरक्षा को लेकर सरकार के कदम पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा चलता रहा तो 293KM के 14,288 करोड़ के प्रोजेक्ट बंद कर देंगे.बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने…

15 अगस्त को देश भर के किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, करेंगे दिल्ली कूच

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को खोलने के हाईकोर्ट के आदेश की डेडलाइन आज खत्म हो रही है। अभी तक बॉर्डर को खोलने की कोई पहल सरकार की तरफ से नहीं की गई है। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। वहीं फरवरी से डटे किसानों ने हाईकोर्ट के आदेश के…

हरियाणा में ओबीसी के लिए की बड़ी घोषणा; क्रीमिलेयर की वार्षिक आय सीमा बढ़ाई, आरक्षण बढ़ाकर 27 फीसदी किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ओबीसी के लिए घोषणाओं का पिटारा खोला है। ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पदों में पिछड़े वर्गों के 15 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया जाएगा।हरियाणा में ओबीसी वर्ग के कल्याण और युवाओं को सरकारी नौकरियों में बड़ा लाभ देने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम…