हरियाणा: 25 वर्षीय युवक ने हारी ज़िंदगी की जंग; सुसाइड नोट में लिखा, ‘बापू, मैं हार गया’… पत्नी, सास और ससुराल पक्ष पर लगाये आरोप

25 वर्षीय हर्ष कुमार ने अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले पांच पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। यह पत्र उसके भीतर चल रहे दर्द, निराशा और टूटे हुए विश्वास की कहानी बयान करता है।

हर्ष ने अपने पिता के नाम भावुक शब्दों में लिखा –
“बापू, मैं तेरे जैसा नहीं बन सका। तेरे जैसा बड़ा कोई भगवान नहीं। तू मेरे लिए सबसे बड़ा देवता है। पर बापू, मैं जिंदगी से हार गया, मुझे माफ कर देना।”

मां से मांगी माफी, और लिखा –
“मां, मैं माफी मांगता हूं। मैं आपका अच्छा बेटा नहीं बन पाया। मैंने हमेशा आपको दुख ही दिए, पर आप जैसी मां हर किसी को नहीं मिलती। आपने मुझे बहुत प्यार से पाला, मैं आपका कर्ज कभी नहीं चुका सकता।”

पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा –
सुसाइड नोट में हर्ष ने लिखा कि उसकी पत्नी जसप्रीत कौर लंबे समय से किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में थी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे तलाक की धमकी दी गई। हर्ष का आरोप है कि उसकी पत्नी, सास चरणजीत कौर, और उनके लिव-इन पार्टनर रणजीत सिंह ने मिलकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसने लिखा “मेरी पत्नी और ससुराल वालों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाकर तलाक का केस किया और मेरे माता-पिता की जमीन अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। मेरे ऊपर लगाया गया केस झूठा है, इसकी जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।” हर्ष ने पत्र में लिखा, “मेरी सास खुद एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में है। मेरी पत्नी और सास दोनों ने मिलकर मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। उन्होंने झूठे आरोप लगाकर मुझे अपमानित किया और मानसिक रूप से इतना तोड़ दिया कि आत्महत्या के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा।”
उसने मांग की कि उसके ऊपर लगाए गए झूठे आरोपों की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ सार्वजनिक की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

परिवार और दोस्तों के नाम संदेश
हर्ष ने अपने भाइयों करमवीर, सुरेश, मनीष, और भाभी रानी का नाम लेकर लिखा कि उन्होंने हमेशा उसे प्यार और सहारा दिया, लेकिन वह जीवन की लड़ाई हार गया।

मामा-मामी के नाम लिखा –
“मामी, कृष और मनु की पढ़ाई पूरी कराना, उनके सपने अधूरे मत छोड़ना। आपने मुझे बेटे की तरह रखा, मैं आपका कर्जदार हूं।”

दोस्तों से कहा –
“आप सभी ने मुझे हमेशा संभाला, पर अब मैं थक गया हूं। माफ करना, मैं आपको इस तरह छोड़कर जा रहा हूं।”

बेटे के लिए आखिरी संदेश
सुसाइड नोट के अंतिम हिस्से में हर्ष ने अपने बेटे रुद्रांश को संबोधित करते हुए लिखा – “बेटा रुद्र, तेरे बाप को माफ कर देना। तेरे लिए जो सपने देखे थे, वो अधूरे रह गए। मैंने सोचा था तुझे पढ़ाकर अपनी जिंदगी के अधूरे सपने पूरे करूंगा, पर तेरी मां ने जमीन को तुझसे ज्यादा प्यार किया। तेरी मां ने कहा था कि तेरे बिना नहीं रह सकती, पर सब झूठ निकला।”

पुलिस कार्रवाई
हर्ष के परिजनों की तहरीर पर पत्नी जसप्रीत कौर, सास चरणजीत कौर और रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

“तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।” –रणदीप सिंह सिटी थाना प्रभारी

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading