महाराष्ट्र: ई-केवाईसी अभियान के बाद लाडकी बहिन योजना में 73 लाख नाम कटे
महाराष्ट्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना इन दिनों बड़े पैमाने पर लाभार्थियों की छंटनी को लेकर चर्चा में है। राज्य सरकार द्वारा चलाए गए व्यापक ई-केवाईसी सत्यापन अभियान के बाद करीब 73 लाख महिलाओं के नाम लाभार्थियों की सूची से हटा दिए गए…
महाराष्ट्र: पश्चिम एशिया तनाव के बीच मुंबई में फिर महंगी हुई सीएनजी
17 दिन में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम, इससे पहले 14 मई को की गई थी वृद्धि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर सीएनजी उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ा है। शहर में सीएनजी की कीमतों में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि कर दी गई है। नई दरें 29 मई…
महाराष्ट्र: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बांद्रा में हिंसा भड़की, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
मुंबई के बांद्रा स्टेशन के समीप स्थित गरीब नगर इलाके में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए रेलवे प्रशासन ने यहां व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसके तहत बुलडोजर की मदद से अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान…
महाराष्ट्र: मुंबई में मराठी भाषा में साइनबोर्ड लगाने का मुद्दा फिर गरमाया
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर मराठी भाषा में साइनबोर्ड लगाने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाडी ने शहर के सभी दुकानदारों, होटल मालिकों और व्यापारियों को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए एक महीने के भीतर मराठी (देवनागरी लिपि) में साइनबोर्ड लगाने का…
19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 15-21 जून तक मुंबई में
19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (MIFF) का आयोजन इस वर्ष 15 से 21 जून तक मुंबई में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित महोत्सव के लिए प्रतिनिधियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और गैर-फीचर फिल्मों को समर्पित प्रमुख फिल्म समारोहों में शुमार यह महोत्सव वैश्विक स्तर…
महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट फैलाना अब पड़ेगा भारी
सरकार ने डीजीपी की अध्यक्षता में किया समिति का गठन महाराष्ट्र सरकार ने सोशल मीडिया पर बिना प्रमाण के बदनामी फैलाने और फर्जी पोस्ट के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने की दिशा में पहल की है। हाल के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए व्यक्तियों और संस्थाओं की छवि…
नासिक टीसीएस मामले में आरोपी निदा खान को पुलिस ने हिरासत में लिया
महाराष्ट्र के नासिक स्थित आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की स्थानीय यूनिट में सामने आए कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी निदा खान को हिरासत में ले लिया है। नासिक पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी को छत्रपति संभाजीनगर से…
फर्जी मुठभेड़ मामले में निचली अदालत का फैसला बरकरार- बॉम्बे हाईकोर्ट
पर्याप्त सबूत न मिलने से सोहराबुद्दीन शेख के परिजनों की अपील खारिज बॉम्बे हाईकोर्ट ने वर्ष 2005 के कथित फर्जी मुठभेड़ प्रकरण में निचली अदालत द्वारा 22 आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले को सही ठहराते हुए सोहराबुद्दीन शेख के परिजनों की अपील खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोप सिद्ध…
महाराष्ट्र: पुणे में चार साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या
आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार घटना के मुख्य बिंदु: महाराष्ट्र के सांस्कृतिक शहर पुणे से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरी इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। जिले की भोर तहसील में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने मासूमियत का कत्ल करते हुए 4 साल की बच्ची के साथ न केवल दुष्कर्म किया,…
महाराष्ट्र: सरकारी अधिकारियों के लिए प्रोटोकॉल नियमों में संशोधन
अधिकारियों को दोषी एमएलए-एमपी के सम्मान में नहीं खड़ा होना पड़ेगा महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी अधिकारियों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि अब दोषसिद्ध जनप्रतिनिधियों या जांच का सामना कर रहे सांसदों और विधायकों को विशेष सम्मान देने की बाध्यता नहीं होगी। मंगलवार को जारी शासन निर्णय…
महाराष्ट्र: पहले नाम और धर्म पूछा; फिर कलमा पढ़ने से मना करने पर चाकू घोंपा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड क्षेत्र से सामने आई चाकूबाजी की घटना ने अब गंभीर सामाजिक और सुरक्षा संबंधी सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार तड़के दो सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले को लेकर ऐसे आरोप सामने आए हैं कि हमलावर ने पहले उनका धर्म पूछा और कथित तौर पर ‘कलमा’ पढ़ने का…
महाराष्ट्र: बिरयानी के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
डॉक्टर ने बताया नॉन-वेज के साथ न खाएं ये फल मुंबई से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की अचानक मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो नाबालिग बेटियां शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार ने पहले चिकन…
महाराष्ट्र: प्रदेश मे ऑटो चालकों को मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य
शर्त पूरी न करने पर लाइसेंस होगा रद्द , विरोध में प्रदेश के 15 लाख ऑटो चालकों ने दी हड़ताल की चेतावनी महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। मुंबई ऑटो रिक्शा मेन्स यूनियन ने राज्य सरकार के उस फैसले के विरोध में 4 मई से राज्यव्यापी आंदोलन की…
टीसीएस धर्मांतरण मामला: निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
इस मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को नासिक में टीसीएस के कथित धर्मांतरण मामले में एचआर मैनेजर निदा खान को बड़ा झटका लगा है। नासिक जिला एवं सत्र न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है और गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से भी इनकार कर दिया है। सोमवार को हुई सुनवाई…
महाराष्ट्र: राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा एक से 10वीं तक मराठी भाषा अनिवार्य
नियम न मानने पर एक लाख रुपये का जुर्माना महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 10वीं तक मराठी भाषा को अनिवार्य करने के नियम को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। इस निर्देश का पालन न करने वाले स्कूलों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा…
टीसीएस नासिक कांड: सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का आदेश
महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश रैली, आरोपितों के घर बुलडोजर चलाने की मांग यौन उत्पीड़न और जबरन मतांतरण के आरोपों के बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक कार्यालय से जुड़ा मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कंपनी ने अपने नासिक यूनिट के लगभग 150 कर्मचारियों को अगली…
महाराष्ट्र: नासिक का टीसीएस धर्मांतरण मामला
हाउसकीपिंग स्टाफ बनकर दफ्तर पहुंची पुलिस, यौन शोषण व कथित धर्मांतरण साजिश का खुलासा आईटी कंपनी टीसीएस की नासिक इकाई में सामने आए यौन शोषण और कथित जबरन धर्मांतरण प्रकरण की एसआईटी जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच के अनुसार, एचआर मैनेजर निदा खान पर कर्मचारियों की करीब 70 शिकायतों को नजरअंदाज करने…
महाराष्ट्र: मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली में भूकंप के झटके, नुकसान की ख़बर नहीं
4.7 थी तीव्रता, जमीन से दस किलोमीटर की गहराई पर था भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र स्थित हिंगोली जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 दर्ज की गई। भूकंप का असर आसपास के नांदेड़ और परभणी जिलों में भी देखा गया, हालांकि अब तक…
कांग्रेस व अन्य दल सुनेत्रा पवार के विरुद्ध बारामती में नहीं लड़ेंगे उपचुनाव
अजित पवार को श्रद्धांजलि देने और सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से लिया फैसला महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बदलाव सामने आया है। कांग्रेस ने इस चुनाव में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। पार्टी ने यह निर्णय पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने और…
महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में कार गिरने से नौ लोगों की मौत
मृतकों में छह मासूम बच्चे भी शामिल महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां एक कार के कुएं में गिर जाने से एक ही परिवार के नौ लोगों की जान चली गई। मृतकों में छह मासूम बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब…
महाराष्ट्र: मुंबई के 75 लोगों ने बीएमसी में इच्छामृत्यु के लिए किया आवेदन
गाजियाबाद के हरीश राणा के मामले से प्रेरित हुए लोग गाजियाबाद के हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद यह मुद्दा देशभर में चर्चा का केंद्र बन गया है। उनके मामले से प्रेरित होकर अब तक 75 लोगों ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में इच्छामृत्यु के लिए आवेदन कर दिया…
महाराष्ट्र: ‘धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026’ दोनों सदनों से पारित
अब राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार महाराष्ट्र में ‘धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026’ अब कानून बनने के अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्य विधानसभा के बाद मंगलवार को विधान परिषद ने भी इस विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके बाद इसे राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। यह विधेयक जबरदस्ती, प्रलोभन, धोखाधड़ी या विवाह…
व्हाट्सएप या एसएमएस से नहीं टूट सकता वैवाहिक रिश्ता: बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि केवल व्हाट्सएप चैट या एसएमएस संदेशों के आधार पर पति-पत्नी के बीच तलाक को मंजूरी नहीं दी जा सकती। अदालत ने स्पष्ट किया कि डिजिटल संदेशों को कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रमाणित किए बिना उन्हें अंतिम साक्ष्य नहीं माना जा सकता। इसी आधार पर हाईकोर्ट…
सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट पर नमाज की अनुमति नहीं- बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर नमाज अदा करना धार्मिक अधिकार की श्रेणी में नहीं आता। कोर्ट ने एयरपोर्ट के पास नमाज पढ़ने की अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। यह मामला…
महाराष्ट्र: नागपुर में विस्फोटक कारखाने में धमाका, 17 की मौत
नागपुर में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड की फैक्टरी में भीषण विस्फोट से अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह कंपनी देश की प्रमुख औद्योगिक व खनन विस्फोटक निर्माता संस्थाओं में शामिल है। नागपुर जिले में रविवार को यह…
महाराष्ट्र: शिखर बैंक लोन घोटाले में स्व. अजित पवार और सुनेत्रा को क्लीन चिट
शिखर बैंक ऋण प्रकरण में अदालत ने जांच एजेंसी की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की अजित पवार और उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 25 हजार करोड़ रुपये के ऋण घोटाले में बड़ी राहत मिली है। मुंबई की विशेष अदालत ने जांच एजेंसी की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए…
महाराष्ट्र में ‘लव जिहाद’ पर सख्ती की मांग
मैरिज रजिस्ट्रेशन कानून में बदलाव करे सरकार- किरीट सौमेया महाराष्ट्र में कथित ‘लव जिहाद’ मामलों पर नियंत्रण को लेकर किरिट सौमेया ने विवाह पंजीकरण कानून में संशोधन की मांग उठाई है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील करते हुए कहा कि विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन होने पर हिंदू युवतियों के माता-पिता को…
सिंगल मदर को पूर्ण अभिभावक मानना संवैधानिक निष्ठा: बॉम्बे हाईकोर्ट
रेप पीड़ित मां के पक्ष में फैसला; कोर्ट बोला, बच्चे की पहचान ऐसे पिता से क्यों, जिसका जीवन में कोई संबंध नहीं अदालत की प्रमुख टिप्पणियां बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि किसी बच्चे का पालन-पोषण अकेले करने वाली मां को पूर्ण अभिभावक के रूप में स्वीकार करना दया…
महाराष्ट्र: पुणे के शिवनेरी किले पर अफरा-तफरी, कई लोग घायल
पुणे के शिवनेरी किले पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतज़ाम न होने से हालात अचानक बिगड़ गए और वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उत्साह के बीच यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जब उनकी जन्मस्थली शिवनेरी किले पर आयोजित समारोह में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान…
अजित पवार के बेटों संग शरद पवार की डेढ़ घंटे की मुलाकात
महाराष्ट्र की राजनीति में बदल सकते हैं समीकरण अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में जारी उथल-पुथल के बीच एक अहम गुप्त बैठक ने सियासी सरगर्मियां तेज कर दी हैं। शरद पवार और अजित पवार के दोनों बेटों के बीच हुई मुलाकात के बाद राज्य के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की अटकलें…
आईआईटी बॉम्बे कैंपस के हॉस्टल की नौवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत
आईआईटी बॉम्बे परिसर से एक दुखद घटना सामने आई है। कैंपस के एक हॉस्टल की नौवीं मंजिल से गिरने के कारण 21 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, छात्र ने कथित तौर पर हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान निवासी और आईआईटी…
मुंबई एयरपोर्ट पर हादसा टला: दो विमानों के पंख टकराए, यात्री और क्रू सुरक्षित
एअर इंडिया और इंडिगो के दो यात्री विमानों के पंख रन-वे–टैक्सी-वे क्षेत्र में आपस में टकराए मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब एअर इंडिया और इंडिगो के दो यात्री विमानों के पंख जमीन पर आपस में टकरा गए। घटना रनवे–टैक्सीवे क्षेत्र में हुई। उस समय एअर इंडिया का विमान…
महाराष्ट्र: पुणे के पोर्श हादसा मामले में तीन आरोपियों को जमानत मिली
हादसे में दो आईटी पेशेवर की हुई थी मौत 2024 के चर्चित पुणे पोर्श दुर्घटना केस में जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने जमानत देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में माता-पिता की भूमिका और जिम्मेदारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि नाबालिग बच्चों पर उचित…
अजित की इच्छा थी कि दोनों गुट एकजुट हो जाएं, 12 फरवरी को होना था विलय-शरद पवार
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा के डिप्टी सीएम बनने के बारे में कोई जानकारी नहीं है एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने एनसीपी के संभावित विलय को लेकर कहा कि दोनों गुटों को एकजुट करना उनके दिवंगत भतीजे अजित पवार की इच्छा थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 12 फरवरी की तारीख तय की…
महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनेंगी सुनेत्रा पवार, आज शपथ लेंगी
दिवंगत एनसीपी प्रमुख अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार शनिवार सुबह मुंबई पहुंच गई हैं। वह शाम को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार उनकी जगह डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालेंगी। मुंबई पहुंचते ही वह अपने बेटे पार्थ के साथ दक्षिण…
पंचतत्व में विलीन हुए ‘अजित दादा’: नम आंखों से परिजनों ने दी अंतिम विदाई
बेटे पार्थ और जय ने दी चिता को मुखाग्नि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को उनके गृहनगर बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद…
अजित पवार के बाद अब कौन होगा एनसीपी का नया चेहरा; शरद गुट से सुलह होगी या नहीं
अजित पवार के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का नया चेहरा कौन होगा? क्या शरद पवार गुट से सुलह की संभावनाएं बनेंगी या दोनों धड़े अलग-अलग राह पर आगे बढ़ेंगे? अजित पवार के बिना क्या राकांपा खुद को संभाल पाएगी? इन तमाम सवालों के बीच पार्टी के भविष्य को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो…
अजित पवार की अंतिम यात्रा कल, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक क्षेत्र बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अजित पवार के असामयिक निधन से न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। सरकार की ओर से आधिकारिक…
महाराष्ट्र: अजित पवार के निधन से राज्य में शोक, अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल के बाहर उमड़ी भीड़
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया। हादसे के बाद उनका पार्थिव शरीर बारामती स्थित अस्पताल लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े।…
ममता समेत कई नेताओं ने अजित पवार के विमान हादसे की जांच की मांग की
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आज सुबह हुए विमान हादसे में निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। इस दुखद घटना के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हादसे की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की…
महाराष्ट्र: बारामती में विमान हादसा, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन
दूसरी बार लैंडिंग के प्रयास में हुआ क्रैश, तीन साल में वीएसआर एविएशन का दूसरा बड़ा हादसा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान उनका प्राइवेट चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान वीएसआर एविएशन द्वारा…
महाराष्ट्र: 20 साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग केस में छगन भुजबल बरी
महाराष्ट्र सदन निर्माण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राकांपा नेता और मंत्री छगन भुजबल को बड़ी राहत मिली है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने पर्याप्त सबूतों के अभाव में उनके खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए उन्हें बरी कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने…
राज ठाकरे का सियासी दांव: कल्याण-डोंबिवली में शिंदे गुट को दिया समर्थन, उद्धव और भाजपा को झटका
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के समर्थन से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 122 सदस्यीय नगर निगम में मनसे ने शिवसेना (शिंदे गुट) का साथ देकर सत्ता समीकरण को नया मोड़ दे दिया है। शिवसेना की 53 और मनसे की 5 सीटों के साथ गठबंधन बहुमत के बेहद करीब पहुंच गया है।…
मुंबई मेयर पद पर घमासान, संजय राउत का दावा; शिंदे नहीं चाहते भाजपा का मेयर
मुंबई में मेयर पद को लेकर सियासी खींचतान तेज होती जा रही है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि एकनाथ शिंदे भी मुंबई में भाजपा का मेयर नहीं चाहते। उन्होंने होटल पॉलिटिक्स पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि शिंदे गुट के कई पार्षद उनके संपर्क…
बीएमसी चुनाव: 20 साल बाद साथ आए ठाकरे बंधु, फिर भी मराठी वोटों को एकजुट करने का प्रयास विफल
मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों में 20 साल बाद बना उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का गठबंधन भाजपा–शिंदे गुट की ‘महायुति’ के सामने टिक नहीं सका। बाल ठाकरे की विरासत को बचाने और मराठी वोटों को एकजुट करने की कोशिश नाकाम रही। नतीजों में महायुति को बड़ी जीत मिली, जबकि ठाकरे भाइयों को करारी हार…
महाराष्ट्र: नगर निकाय चुनावों में लहराया भगवा: 29 में से 23 महानगर पालिकाओं में बीजेपी की जीत
महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी सफलता दर्ज की है। 29 में से 23 महानगरपालिकाओं में भाजपा ने जीत हासिल कर सत्ता कायम की है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भाजपा पहली बार महापौर बनाने जा रही है। मुंबई में ठाकरे बंधुओं का साथ आना भी गठबंधन को बहुमत दिलाने में सफल नहीं…
मुंबई नगर निगम का बजट गोवा सिक्किम जैसे कई राज्यों के बजट से भी अधिक
मुंबई नगर निगम का ₹74,427 करोड़ का बजट देश के अन्य कई राज्यों गोवा, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बजट से भी बड़ा है। भारत की सबसे अमीर नगर पालिका बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव 15 जनवरी को प्रस्तावित हैं। कई राज्यों से अधिक बजट रखने वाला बीएमसी देश का सबसे…
महाराष्ट्र: अंबरनाथ में कांग्रेस के निलंबित 12 पार्षद भाजपा में शामिल, अयोग्यता की प्रक्रिया शुरू होगी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद में राजनीतिक उथल-पुथल लगातार जारी है। कांग्रेस से निलंबित किए गए सभी 12 पार्षद बुधवार देर रात भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद कांग्रेस ने इन पार्षदों को अयोग्य घोषित…
महाराष्ट्र: अंबरनाथ निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने हाथ मिलाया
कांग्रेस से गठबंधन कर नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने सत्ता हासिल की अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के गठबंधन ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को सत्ता से बाहर कर दिया है। भाजपा के इस कदम के महाराष्ट्र की राजनीति पर दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।…
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर साथ आए ठाकरे बंधु
जानिये शिवसेना की स्थापना से लेकर मनसे के अलग होने तक की 20 साल की कहानी करीब 20 साल बाद राज और उद्धव ठाकरे का एक मंच पर आना महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत देता है। अब देखना यह है कि यह नजदीकी केवल प्रतीकात्मक रहती है या आने वाले चुनावों में…
महाराष्ट्र: एक करोड़ रुपये के बीमा के लिए बुजुर्ग को कार में जिंदा जलाया
महाराष्ट्र के लातूर जिले में सामने आई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। औसा तालुका के वानवडा रोड पर जली हुई कार से मिला शव पहले लोन रिकवरी एजेंट गणेश चव्हान का बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, कार में जिंदा जलाया गया व्यक्ति कोई और…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन, लातूर में ली अंतिम सांस
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह लातूर में निधन हो गया। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। पाटिल काफी समय से बीमार थे और घर पर ही उनका उपचार चल रहा था। शिवराज पाटिल चाकुरकर, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व…
दिल्ली के बाद अब मुंबई भी प्रदूषण की चपेट में; ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू
पिछले कुछ हफ्तों में मुंबई के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ श्रेणी तक दर्ज किया गया है। दिल्ली की तरह ही, मुंबई में भी लोग आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले में खराश की शिकायत कर रहे हैं। बढ़ते वायु प्रदूषण ने देश की वित्तीय…
महाराष्ट्र: ‘सांसदों-विधायकों’ के साथ शिष्टाचार से पेश आएं; सरकार ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी विभागों को यह निर्देश जारी किया है कि वे विधायकों और सांसदों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें और उनसे संवाद में शिष्टाचार बनाए रखें। अधिकारियों को कहा गया है कि वे इन जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए पत्रों का उत्तर अधिकतम दो महीने के भीतर दें और हर तीन महीने में…
महाराष्ट्र: मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड को उड़ाने की धमकी: दो संदिग्ध गिरफ्तार
मुंबई में रविवार को नौसेना के डॉकयार्ड पर हमले की धमकी मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, डॉकयार्ड के दो कर्मचारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर हमले की फर्जी धमकी दी थी। पुलिस ने कॉल ट्रेस कर दोनों को हिरासत में लिया।…
महाराष्ट्र: वसई में देर से स्कूल आने पर 100 उठक-बैठक कराई, बच्ची की मौत
महाराष्ट्र के वसई से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में 10 मिनट देर से पहुंचने पर एक शिक्षक ने 13 वर्षीय छात्रा को बैग कंधे पर लटकाकर 100 उठक-बैठक करने की सजा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इतनी भारी सजा के कारण छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और उसे…
महाराष्ट्र: कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर पर हमला; आरोपी को 7 साल की सजा
महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला डॉक्टर पर हमला और लूटपाट के मामले में अदालत ने आरोपी को सात साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि यह फैसला डॉक्टरों पर हो रही हिंसा के खिलाफ एक कड़ा संदेश देगा। ठाणे जिले में महिला डॉक्टर पर हमला करने और लूटपाट के दोषी…
महाराष्ट्र: महिला डॉक्टर के उत्पीड़न पर राज्य महिला आयोग ने सर जेजे अस्पताल को नोटिस भेजा
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने महिला डॉक्टर के उत्पीड़न के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सर जे.जे. अस्पताल के प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया है। आयोग ने अस्पताल प्रशासन से सात दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) ने मुंबई स्थित सरकारी संचालित…
महाराष्ट्र: सतारा जिले में महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, पुलिसकर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण अस्पताल में कार्यरत 28 वर्षीय महिला डॉक्टर ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में पुलिसकर्मी गोपाल बदने और सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि डॉक्टर को अस्पताल और राजनीतिक दबाव…
महाराष्ट्र: बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत; दस घायल
महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। वाशी इलाके की एक ऊंची इमारत में मंगलवार तड़के आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और छह साल की एक बच्ची शामिल हैं। यह हादसा…
क्रेन हादसे में महिला की मौत, ट्रिब्यूनल ने परिजनों को ₹35.27 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश
मामले की सुनवाई के दौरान मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने स्पष्ट कहा कि कोई भी व्यक्ति तब तक मोबाइल हाइड्रॉलिक क्रेन नहीं चला सकता, जब तक उसके ड्राइविंग लाइसेंस में इस वाहन को चलाने की अनुमति दर्ज न हो। और दुर्घटना के समय चालक के पास वैध लाइसेंस नहीं था। महाराष्ट्र के ठाणे में…
महाराष्ट्र में 96 लाख फर्जी वोटर मौजूद- राज ठाकरे
निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में करीब 96 लाख फर्जी मतदाता जोड़े गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि पहले मतदाता सूची को पूरी तरह साफ किया जाए, उसके बाद ही चुनाव कराए जाएं। राज ठाकरे…
महाराष्ट्र: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण जाम में 500 स्कूली छात्र फंसे
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार को मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जाम लग गया, जिसके कारण करीब 500 स्कूली छात्र-छात्राएं लगभग 12 घंटे तक फंसे रहे। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्कूलों की 12 बसें, जिनमें कक्षा 5 से 10 तक के छात्र सवार थे, जाम में रातभर फंसी रहीं। इस दौरान…
‘अगर जेन-जी से मोहब्बत है, तो नेपाल में जाकर रहो’- देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आरक्षण और राहुल गांधी के “वोट चोरी” सवालों का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नेपाल की जेन-जी से मोहब्बत है, उन्हें नेपाल जाकर रहना चाहिए। राहुल गांधी के जेन-जी वाले सवाल पर फडणवीस ने कहा कि भारत और नेपाल की परिस्थितियाँ अलग हैं। उन्होंने…
महाराष्ट्र: अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम हुआ अहिल्यानगर, सरकार ने लगाई मुहर
• अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम महान योद्धा महारानी पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर के नाम पर अहिल्यानगर रखा गया है।• सरकार ने पिछले साल औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव रखे थे महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम बदलने के बाद अब अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम भी परिवर्तित कर…
मालेगांव विस्फोट के पीड़ित परिजन हाईकोर्ट पहुंचे, एनआईए सहित बरी हुए सातों लोगों को नोटिस जारी
• याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि 31 जुलाई को विशेष एनआईए अदालत द्वारा दिया गया आदेश, जिसमें सातों आरोपियों को बरी किया गया था, कानूनन और तथ्यों की दृष्टि से गलत है और इसे रद्द किया जाना चाहिए • 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास…
महाराष्ट्र: उद्धव और राज ठाकरे की फिर मुलाकात; गठबंधन की अटकलों के बीच अहम बैठक
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे का अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे से मिलना, राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच संभावित सुलह का एक और मजबूत संकेत माना जा रहा है। यह कम से कम चौथी बार है जब दोनों चचेरे भाइयों के बीच बातचीत…
मालेगांव केस: पीड़ित परिवारों ने एनआईए कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती
2008 मालेगांव विस्फोट मामले में मृतकों के परिजन बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने एनआईए की विशेष अदालत के उस फैसले के खिलाफ अपील दायर की है, जिसमें भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया था। इस धमाके में छह लोगों की मौत और 101…
महाराष्ट्र: ओएनजीसी के प्लांट में आग लगने से अफरा-तफरी और दहशत का माहौल
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उरण में सोमवार को ओएनजीसी के एक प्रमुख नेचुरल गैस और तेल रिफाइनरी प्लांट में अचानक भीषण आग भड़क उठी। इस हादसे से आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।सूचना मिलते ही सीआईएसएफ और…
मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: यातायात ठप, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद
महाराष्ट्र के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। खासकर मुंबई में स्थिति बेहद गंभीर है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार को सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया, जबकि निजी कंपनियों से कर्मचारियों को घर से काम करने की अपील की गई है। सभी…
आधार, पैन और वोटर आईडी भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं- बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया कि केवल आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे दस्तावेज़ होने से कोई व्यक्ति भारत का नागरिक सिद्ध नहीं हो जाता।न्यायमूर्ति अमित बोरकर की पीठ ने यह टिप्पणी उस समय की, जब उन्होंने बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसे एक व्यक्ति को…
मालेगांव विस्फोट मामले में न्याय मिलने के बाद बोले लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित: “देश और सेना का हमेशा आभारी रहूंगा”
महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले में 17 साल बाद एनआईए की विशेष अदालत ने सभी सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित ने संतोष जाहिर करते हुए कहा कि वे देश, न्यायपालिका और भारतीय सेना के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि सशस्त्र…
मालेगांव ब्लास्ट केस: साध्वी प्रज्ञा समेत सभी सात आरोपी बरी
मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में शामिल सभी सात आरोपियों को गुरुवार को बरी कर दिया। इन आरोपियों में भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित, और रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय शामिल हैं।मामले से जुड़ी जानकारी के अनुसार,…
13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई
रविवार को राज ठाकरे जब 13 साल बाद मातोश्री पहुंचे, तो महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मच गई। उनकी यह मुलाकात न सिर्फ व्यक्तिगत रिश्तों की गर्माहट लौटने का संकेत मानी जा रही है, बल्कि मनसे और शिवसेना (यूबीटी) के संभावित गठबंधन की अटकलों को भी बल मिला है। महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे बंधुओं…
एनसीपी (शरद पवार) में बड़ा फेरबदल, जयंत पाटिल की जगह शशिकांत शिंदे बने महाराष्ट्र के नये प्रदेश अध्यक्ष
मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने शशिकांत शिंदे को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी बैठक में यह निर्णय लिया गया और शिंदे की…
महाराष्ट्र: वृद्धा को डिजिटल अरेस्ट कर 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में एक वृद्धा को डिजिटल अरेस्ट कर 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। ठगों ने खुद को कूरियर डिलीवरी कर्मचारी और सीबीआई अधिकारी बताते हुए महिला को यह कहकर डराया कि उनके पार्सल में ड्रग्स पाए गए हैं। इस प्रकरण की जांच कर…
ठाकरे के हिंदी-विरोधी रुख के चलते फडणवीस सरकार ने त्रिभाषा लागू करने का आदेश वापस लिया
सरकार ने पहली से पांचवीं तक हिंदी भाषा को अनिवार्य करने का दिया था आदेश, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने राज्य में हिंदी के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर सियासी खींचतान और तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने…
पिता के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए कानून में करियर बनाया- सीजेआई गवई
नागपुर में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक होकर कहा कि वे चाहते थे मैं कानून की पढ़ाई करूं। जबकि मेरा सपना आर्किटेक्ट बनने का था। लेकिन मैंने उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए वकालत का रास्ता…
मुंबई में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: पांच करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार
मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई महिला को प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। यह पदार्थ अवैध रूप से काले बाजार में ही खरीदा-बेचा जा सकता था। महिला को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत हिरासत…
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 12 साल पुराने मामले में महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और उसके अधिकारियों को 12 साल पुराने एक संवेदनशील मामले में लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई है। यह मामला एक न्यू ईयर पार्टी से जुड़ा है, जिसमें बिना अनुमति शराब परोसी गई थी और मानसिक रूप से विकलांग लड़कियों को बार डांसरों के साथ नाचने के लिए मजबूर किया…
विमान हादसे में जान गंवाने वाले कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्कार
12 जून को अहमदाबाद के पास हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले एयर इंडिया के वरिष्ठ पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच गया है। डीएनए जांच की पुष्टि के बाद उनका शव मुंबई के पवई स्थित जल वायु विहार सोसायटी स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धांजलि…
पुणे में नदी पर बना पुल गिरा; 6 लोगों की मौत, हादसे के वक्त पुल पर 100 से ज्यादा लोग थे मौजूद
महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। इंद्रायणी नदी पर बना 32 साल पुराना लोहे का पैदल पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था। हादसे के…
महाराष्ट्र: नगर निगम के उपायुक्त पर 7 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप
महाराष्ट्र सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। इसी के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो ने हाल के महीनों में कई भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। ताजा मामला सांगली से सामने आया है, जहां सांगली महापालिका के उपायुक्त वैभव साबले पर एक बिल्डिंग परमिशन के बदले 7…
महाराष्ट्र: सीजेआई गवई को मिला सम्मान, अब सरकार के ‘स्थायी मेहमान’ होंगे
मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की महाराष्ट्र यात्रा पर प्रोटोकॉल की अनदेखी पर विवाद के बाद सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन्स मुंबई: हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त हुए बीआर गवई अपने गृह राज्य महाराष्ट्र के दौरे पर आए तो एक विवाद उत्पन्न हो गया। उनके आगमन पर राज्य के कुछ…
महाराष्ट्र: नाराज़गी, और संघर्ष के बाद शपथ; छगन भुजबल की सरकार में वापसी
फडणवीस सरकार को आगामी स्थानीय और नगर निकाय चुनावों के मद्देनज़र एक प्रभावशाली ओबीसी चेहरे की आवश्यकता थी, खासकर तब जब ओबीसी नेता धनंजय मुंडे को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। मुंबई – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और विधायक छगन भुजबल ने मंगलवार को…
महाराष्ट्र: हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने के फैसले पर फिलहाल रोक
महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य बनाने के अपने आदेश पर रोक लगा दी है। यह कदम भाषा सलाहकार समिति की सिफारिशों और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) जैसे राजनीतिक दलों के विरोध के बाद उठाया गया है। सरकार ने कहा है…
महाराष्ट्र: हिंदी अनिवार्य करने के फैसले पर राज ठाकरे ने दी सरकार को चेतावनी, कहा हम हिंदू हैं पर हिंदी नहीं
महाराष्ट्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य किए जाने के फैसले पर सियासी बवाल मचा हुआ है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) इस निर्णय का तीव्र विरोध कर रही है। मुंबई: महाराष्ट्र सरकार द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020…
राजस्थान: अजमेर में वाहन चालकों से वसूली का वीडियो वायरल, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान के अजमेर शहर में पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों से खुलेआम 100-100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। यह घटना ब्यावर रोड स्थित बकरा मंडी क्षेत्र की बताई जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के तीन कर्मचारी वसूली करते नजर आ रहे…
महाराष्ट्र में अब कक्षा 1 से 5 तक हिंदी होगी अनिवार्य तीसरी भाषा
मुंबई: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर हाल ही में हुए विवादों के बीच राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। अब राज्य के मराठी और इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा। यह बदलाव शैक्षणिक वर्ष…
महाराष्ट्र: नासिक में अवैध दरगाह हटाने के दौरान हिंसा भड़की, 30 पुलिसकर्मी घायल
महाराष्ट्र के नासिक में मंगलवार रात अवैध सात पीर दरगाह को हटाने के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसमें कम से कम 30 पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही थी। जैसे ही नासिक महानगर पालिका की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची, बड़ी संख्या में लोग वहां जमा…
महाराष्ट्र: “दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल जैसी घटनाएं न दोहराई जाएं, इसके लिए एसओपी तैयार कर रही सरकार”- फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुणे में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज न मिलने से एक गर्भवती महिला की हुई मौत को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि ऐसी दुखद घटनाओं को दोहरने से रोकने के लिए सरकार एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर रही है।घटना…
आत्महत्या की धमकी देना बन सकता है “तलाक का आधार”- बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि किसी को धमकाना या आत्महत्या की धमकी देना निर्दयता की श्रेणी में आएगा और इसे तलाक का आधार माना जा सकता है। उच्च न्यायालय ने परिवार न्यायालय के फैसले को बरकरार रखते हुए तलाक को मंजूरी दी। अपने फैसले में बॉम्बे उच्च न्यायालय…
नागपुर हिंसा मामले में आरोपी हामिद इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में पुलिस ने शुक्रवार देर रात नागपुर हिंसा मामले में हामिद इंजीनियर को गिरफ्तार किया। हामिद माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष है। इस बारे में जानकारी डीसीपी नागपुर लोहित मतानी ने दी। इससे पहले, हफ्ते की शुरुआत में नागपुर में हुई हिंसा के सिलसिले में शुक्रवार को 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया…
“छावा” फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़काया – फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हिंसा को सुनियोजित बताया। उन्होंने विधानसभा में नागपुर हिंसा पर चर्चा के दौरान कहा, “पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद अफवाह फैली कि धार्मिक सामग्री जलाई गई। ऐसा प्रतीत होता है कि यह हिंसा पूर्व नियोजित…
महाराष्ट्र: महिला के साथ बस में निर्भया जैसी हैवानियत, आरोपी पर एक लाख का इनाम
पुणे पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, जिसके लिए 13 टीमें बनाई गई हैं। गुरुवार को उसका गांव पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से उसके गांव के गन्ने के खेतों की भी तलाशी ली। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के…
महाराष्ट्र: सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत बढ़ाया
महाराष्ट्र सरकार के वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि डीए बढ़ोतरी से लगभग 17 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि महंगाई भत्ते के वितरण से संबंधित मौजूदा प्रक्रियाएं और प्रावधान भविष्य में भी लागू रहेंगे।महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर…
मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर आरबीआई ने पैसे के लेन-देन पर लगाई रोक खाताधारकों में मचा हड़कंप
भारतीय रिजर्व बैंक ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने गुरुवार को बैंक की व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया। यहां तक कि शीर्ष बैंक ने जमाकर्ताओं को अपने पैसे निकालने से भी रोक दिया है। इस फैसले के बाद शुक्रवार सुबह से ही मुंबई में विभिन्न शाखाओं के…
लाउडस्पीकर का उपयोग धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं; पुलिस एक्शन ले- हाईकोर्ट
मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से होने वाले शोर के खिलाफ शिकायतें मिलने के बावजूद कार्रवाई न करने पर हाईकोर्ट ने पहले भी पुलिस को फटकार लगाई थी। मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि प्रार्थना या धार्मिक प्रवचन के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग किसी भी धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। शोर स्वास्थ्य के लिए…
महाराष्ट्र: शरद पवार ने की संघ की तारीफ, कांग्रेस पर निशाना
शरद पवार ने आरएसएस की तारीफ की है, जिस पर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने ऐसा बयान दिया है, जिससे महाराष्ट्र में राजनीतिक समीकरण बदलने की अटकलें और तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद नई राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं।…
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे; भारत का सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे, यहाँ देना होता है सबसे ज्यादा टोल टैक्स
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स भारत में सबसे ज्यादा लिया जाता है। इसके बावजूद, यह भारत का सबसे व्यस्त एक्सप्रेस-वे है। देश के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई नए हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। भारत में कई एक्सप्रेसवे बन चुके हैं, जो प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ते हैं। इनकी वजह…
Something went wrong. Please refresh the page and/or try again.
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp



