महाराष्ट्र में एक वृद्धा को डिजिटल अरेस्ट कर 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। ठगों ने खुद को कूरियर डिलीवरी कर्मचारी और सीबीआई अधिकारी बताते हुए महिला को यह कहकर डराया कि उनके पार्सल में ड्रग्स पाए गए हैं। इस प्रकरण की जांच कर रही ठाणे साइबर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान किशोर बंसीलाल जैन, महेश पवन कोठारी और धवल संतोष भालेराव (26) के रूप में हुई है।
महाराष्ट्र: वृद्धा को डिजिटल अरेस्ट कर 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार






