मुंबई में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: पांच करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई महिला को प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। यह पदार्थ अवैध रूप से काले बाजार में ही खरीदा-बेचा जा सकता था। महिला को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत हिरासत में लिया गया है। इससे पहले डीआरआई ने अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 1.4 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया था और दो आरोपियों को पकड़ा था। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई 15 जून को हुई, जिसमें सोने की तस्करी में शामिल गिरोह के मास्टरमाइंड और एअर इंडिया के एक पुरुष चालक दल के सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

फ्लाइट के क्रू मेंबर से 1.41 करोड़ का सोना जब्त
अधिकारियों ने बताया कि न्यूयॉर्क से मुंबई आई एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-116 के एक पुरुष क्रू सदस्य को रोका गया। प्रारंभिक तलाशी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ, लेकिन पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने विदेशी सोने की छड़ों से भरी एक थैली को काले डक्ट टेप में लपेटकर बैगेज सर्विस एरिया के पास छिपा दिया था। यह काम उसने ब्रीथलाइजर टेस्ट के दौरान किया था।
बाद में उस स्थान से 1,373 ग्राम वजनी विदेशी सोने की छड़ें बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने पहले भी भारत में सोने की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। आगे की जांच में गिरोह के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो चालक दल के सदस्यों को तस्करी के लिए चुनता था। उसने भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading