महाराष्ट्र के लातूर जिले में सामने आई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। औसा तालुका के वानवडा रोड पर जली हुई कार से मिला शव पहले लोन रिकवरी एजेंट गणेश चव्हान का बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
दरअसल, कार में जिंदा जलाया गया व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि निर्दोष बुजुर्ग गोविंद यादव था। गणेश चव्हान पर भारी कर्ज था और उसने एक करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस के लिए अपनी मौत का नाटक रचा। उसने बुजुर्ग को नशे की हालत में कार में बैठाया, खाना खिलाया, सीट बेल्ट बांधी और फिर कार में आग लगा दी। हत्या के बाद गणेश फरार हो गया और सिंधुदुर्ग में छिप गया। लेकिन गर्लफ्रेंड को फोन करने की गलती के चलते उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई। लातूर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।






