लोकसभा में मनरेगा से जुड़े नए कानून को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह योजना पिछले 20 वर्षों से ग्रामीण भारत की रीढ़ रही है और गरीबों को 100 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी देती है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि नए कानून से पंचायती राज व्यवस्था और संविधान के 73वें संशोधन की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार के दिन 125 किए गए हैं, लेकिन मजदूरी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इसे अनैतिक बताया और सरकार से विधेयक वापस लेने की मांग की।
मनरेगा का नाम बदलने पर लोकसभा में प्रियंका गांधी का तीखा विरोध




