विमान हादसे में जान गंवाने वाले कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्कार

12 जून को अहमदाबाद के पास हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले एयर इंडिया के वरिष्ठ पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच गया है। डीएनए जांच की पुष्टि के बाद उनका शव मुंबई के पवई स्थित जल वायु विहार सोसायटी स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

पिता ने बेटे को दी नम आंखों से विदाई
कैप्टन सुमित के पिता पुष्करराज सभरवाल ने पवई स्थित अपने घर के बाहर नम आंखों से अपने बेटे को अंतिम विदाई दी। सुमित उस एयर इंडिया फ्लाइट को उड़ा रहे थे जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी और अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

परिवार, मित्र और सहकर्मी पहुंचे अंतिम दर्शन के लिए
श्रद्धांजलि सभा में परिजनों के साथ उनके मित्र, सहकर्मी, एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। सोसायटी के लोगों ने भी दुख की इस घड़ी में परिवार का साथ देते हुए संवेदनाएं प्रकट कीं। सभी ने कैप्टन सुमित को एक जिम्मेदार, निडर और समर्पित पायलट के रूप में याद किया, जिन्होंने अपने कार्यकाल में अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का उदाहरण पेश किया। मुंबई पुलिस ने जल वायु विहार सोसायटी के बाहर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। अंतिम यात्रा के दौरान ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को लेकर सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई, ताकि सभी धार्मिक रस्में शांतिपूर्वक पूरी की जा सकें।

सबसे भरोसेमंद पायलटों में थे शामिल
कैप्टन सभरवाल को एयर इंडिया के सबसे विश्वसनीय और अनुभवी पायलटों में गिना जाता था। उनके सहकर्मियों ने उन्हें एक प्रेरणादायक और मददगार इंसान बताया। परिजनों के अनुसार वे न केवल एक कुशल पायलट थे, बल्कि निजी जीवन में भी अत्यंत संवेदनशील और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति थे।

12 जून को हुआ था दर्दनाक विमान हादसा
गौरतलब है कि 12 जून को एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था, अहमदाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों सहित 276 लोगों की जान चली गई, केवल एक यात्री ही जीवित बच सका। यह दुर्घटना पूरे देश को स्तब्ध कर देने वाली त्रासदी बन गई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading