ममता समेत कई नेताओं ने अजित पवार के विमान हादसे की जांच की मांग की

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आज सुबह हुए विमान हादसे में निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। इस दुखद घटना के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हादसे की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सामने आई खबरों से वह स्तब्ध हैं और यह मामला देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी घटनाएं सच साबित होती हैं, तो यह राजनीतिक नेतृत्व की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं। ममता ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता को लेकर आशंकाएं हैं, इसलिए पूरे मामले की विश्वसनीय और पारदर्शी जांच आवश्यक है।

सोशल मीडिया पर लगाए गए दावों का भी जिक्र
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर वायरल उन दावों का उल्लेख किया, जिनमें कहा जा रहा है कि अजित पवार राजनीतिक रूप से अलग राह अपनाने पर विचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे दावों के चलते कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिन्हें दूर करने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।

एक्स पर जताई संवेदना
इससे पहले ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि अजित पवार के अचानक निधन से वह गहरे सदमे में हैं। उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार, उनके चाचा शरद पवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घटना की उचित जांच की मांग की।

अन्य नेताओं ने भी उठाई जांच की मांग
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि एक प्रभावशाली नेता का इस तरह असमय जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए मामले की गंभीरता से जांच कराने की बात कही और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों व समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading