अहमदाबाद एयरपोर्ट बंद होने के कारण रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की विशेष ट्रेन

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद उत्पन्न हालातों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों के लिए विशेष एसी ट्रेनों की व्यवस्था की है। ये स्पेशल ट्रेनें दिल्ली और मुंबई के लिए चलाई जाएंगी।

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 12 क्रू मेंबर्स (दो पायलट सहित) और 230 यात्री सवार थे, कुल मिलाकर विमान में 242 लोग मौजूद थे। हादसे के बाद सरकार ने एहतियातन अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। फंसे यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पहली ट्रेन रात 11:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी, जबकि दूसरी ट्रेन रात 12:00 बजे मुंबई के लिए चलेगी। अहमदाबाद का यह हवाई अड्डा देश का आठवां सबसे व्यस्त इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जहां रोजाना औसतन 250 फ्लाइट्स का संचालन होता है। यह एयरपोर्ट, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विमान हादसे के कारण एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट्स को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने एयरलाइन से संपर्क में रहें और ताजा जानकारी वहीं से प्राप्त करें। दुर्घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू विजयवाड़ा से तुरंत अहमदाबाद पहुंचे। वे DGCA, AAI, NDRF और गुजरात प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं, ताकि त्वरित और समन्वित सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है। मैं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी संबंधित एजेंसियों को तेजी से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।”
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, विमान दुर्घटना की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के महानिदेशक अपनी टीम के साथ अहमदाबाद रवाना हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री से बात कर उन्हें निर्देश दिया कि वे अहमदाबाद जाकर सुनिश्चित करें कि पीड़ितों को हरसंभव मदद मिले। जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार को दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरने के दो मिनट बाद 1:40 बजे हुआ। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading