अपनी मौत का नाटक रचने के बाद बीमा कंपनियों के 90 लाख रुपये हड़पने के मामले में आगरा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से एक और आरोपी परसौल निवासी रामबीर को गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस मुख्य आरोपी अनिल और विजयपाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पारसौल गांव के मूल निवासी अनिल मलिक ने तीन जुलाई 2006 में आगरा में एक भिखारी को खाना खिलाने का लालच देकर कार में बिठाया और नशे की गोलियां खाने में मिला दी। जिससे वह बेहोश हो गया था। उसके बाद कार में आग लगा दी थी। कार में जले व्यक्ति की शिनाख्त परिजनों ने योजना के तहत अनिल मलिक के रूप में की थी। अनिल ने इस कार्य में अपने पिता, भाई और दोस्तों का भी साथ लिया। इसके बाद रिकॉर्ड में स्वयं को मृत दर्शाकर आरोपी ने अपने नाम बीमा पॉलिसी के 80 लाख रुपये और कार बीमा के 10 लाख रुपये फर्जीवाड़ा करके हड़प लिए थे। दो बीमा कंपनियों को 90 लाख रुपये का चूना लगाकर अनिल मलिक गुजरात के अहमदाबाद में रह रहा था। घटना के 17 वर्ष बाद साल 2023 में अहमदाबाद पुलिस ने अनिल को शक के आधार पर हिरासत में लेकर छानबीन की तो खुलासा हुआ कि अनिल मलिक ने अपना नाम चौधरी राजकुमार रख लिया। इसी नाम से ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक में खाता भी खोल लिया था। अनिल की अहम जानकारी जुटाने अहमदाबाद पुलिस दनकौर के परसौल गांव में उसके स्कूली दस्तावेज जांचने भी आई थी। जिसके बाद अनिल मलिक व उसके पिता विजयपाल सिंह और भाई अभय सिंह निवासी गाजियाबाद आदि के खिलाफ आगरा के रकाबगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति को जलाकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। अब इस मामले में आगरा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी रामबीर निवासी परसौल को गिरफ्तार किया है।
Related Posts
खाने-पीने के सामान के मामले पर योगी सरकार सख्त, दुकानों पर मालिक-मैनेजर का नाम लिखना होगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी ढाबों, रेस्टोरेंट और अन्य खानपान प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जाएगी, और प्रत्येक कर्मचारी…
महाकुंभ के दौरान स्वास्थ्य विभाग मात्र 1 रुपए में करेगा बीपी-शुगर की जांच
स्वास्थ्य विभाग ने जनता के लिए एक अनूठी और सस्ती योजना की शुरुआत की है। अब बीपी (ब्लड प्रेशर) और शुगर की जांच केवल 1…
प्रधानमंत्री आज काशी दौर के दूसरे दिन प्रदेश की जनता को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे के दूसरे दिन आज प्रदेश की जनता को 19, 150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी के साथ…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।





