उ.प्र. में धर्मांतरण की शिकार युवती ने आत्मदाह किया, आरोपी की नजर युवती के पिता की संपत्ति पर थी

युवती के कमरे से पुलिस को कुरान, हदीस और एक डायरी मिली है, जिसमें धर्म परिवर्तन, नमाज और इस्लामी रीति-रिवाजों से संबंधित जानकारी लिखी हुई थी…

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 11 दिसंबर को युवती के आत्मदाह के मामले में पुलिस ने जांच पूरी करते हुए खुलासा किया है। इस केस में दिल्ली के शाहदरा निवासी फराज अथर को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आत्मदाह से पहले युवती ने फराज को 120 बार कॉल किया, लेकिन उसने कोई भी कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद युवती ने फराज को एक वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी, जिसमें उसने कहा कि अब उसके पास कोई और विकल्प नहीं बचा है। उसने यह भी कहा कि उसकी सबसे बड़ी गलती थी कि उसने फराज पर भरोसा किया, जिसने उसे धोखा दिया। रिकॉर्डिंग में उसने कहा, “मैं आत्महत्या कर रही हूं।” इसके बावजूद फराज ने कोई जवाब नहीं दिया।
पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि 5 दिसंबर को युवती और फराज की शादी तय हुई थी। नवंबर में उनकी सगाई एक बड़े होटल में हुई थी, जिसमें दोनों परिवार शामिल थे। इसके अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि युवती चार महीने की गर्भवती थी। फराज द्वारा शादी से इनकार करने पर युवती मानसिक तनाव में आ गई और उसने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया।
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती और फराज की पहली मुलाकात पांच साल पहले एक दोस्त की शादी में हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए और बातचीत शुरू हुई। नजदीकियां बढ़ने पर फराज ने शादी का प्रस्ताव रखा। पुलिस के अनुसार, फराज की नजर युवती के पिता की 20 करोड़ रुपये की संपत्ति पर थी। उसने युवती को वश में करने के लिए पिछले दो सालों से उसे ड्रग्स देना शुरू कर दिया था।
फराज ने 2021 में भी शादी का वादा किया था, लेकिन उस समय उसने अपने परिवार की जिम्मेदारियों का बहाना बनाकर टाल दिया। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई, लेकिन बाद में उसका गर्भपात करवा दिया गया। उसी समय फराज को पता चला कि युवती के पिता के पास 20 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके बाद उसने युवती से पैसे मांगने शुरू कर दिए।
पुलिस को फराज और युवती के बीच हुए साढ़े छह लाख रुपये के लेन-देन के सबूत भी मिले हैं। फराज ने जानबूझकर ऐसी शर्तें रखीं, जिससे युवती खुद ही शादी से पीछे हट जाए। लेकिन युवती फराज के लिए हर शर्त मानने को तैयार थी। उसने धर्म परिवर्तन की शर्त भी मान ली और नमाज पढ़ने लगी। उसकी डायरी में नमाज और मुस्लिम रीति-रिवाजों की जानकारी विस्तार से लिखी मिली। पिछले पांच सालों में फराज ने युवती को कई बार घुमाने ले जाकर उसके विश्वास का लाभ उठाया। शादी के नाम पर फराज ने युवती को धोखा दिया, जो अंततः उसकी आत्महत्या का कारण बना।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading