यूपी के हापुड़ में बच्चों से भरी स्कूल वैन खाई में गिरी

यूपी के हापुड़ स्थित सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हरोड़ा कोठी के निकट स्कूली बच्चों से भरी एक वैन कार अचानक सड़क किनारे करीब 15 फिट गहरी खाई में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि किसी कोई गंभीर चोट नहीं आई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सभी को सकुशल बाहर निकाला। वहीं मामले की जानकारी पर पुलिस में हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस से पहले ही बच्चों को अभिभावक अपने घर ले गए है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र अंतर्गत गांव रझैडा में स्थित एसजीवी पब्लिक स्कूल की वैन गाड़ी गुरुवार की सुबह को क्षेत्र के गांव हरोड़ा, कोठी, खागोई, रझैटी इत्यादि गांव से स्कूली बच्चों को लेने के लिए गई थी। बच्चों को लाने के दौरान गाड़ी खराब हो गई। इसकी जानकारी चालक ने स्कूल में दी तो वहां से एक अन्य प्राइवेट वैन गाड़ी को बच्चों को लेने के लिए भेज दिया गया।
वहां से वैन गाड़ी का चालक 19 बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। गांव हरोड़ा कोठी के निकट सड़क पर सामने से भैस बुग्गी आने से चालक ने बचाने का प्रयास किया तो सड़क किनारे की मिट्टी खिसक जाने से गाड़ी सड़क किनारे करीब 15 फिट गहरी खाई में जाकर पलट गई। गाड़ी के पलटने से उसमे सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जैसे तैसे कर कार में फंसे सभी बच्चों समेत चालक को सकुशल गाड़ी से बाहर निकाल लिया।
बच्चों को गाड़ी से बाहर निकालने के बाद उनके अभिभावक और स्कूल स्टाफ को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों को अपने साथ घर ले गए, हालांकि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही सभी लोग वहां से चले गए। इस संबंध में ट्रेनी सीओ पीयुष ने बताया कि घटना में कोई गंभीर घायल नहीं है, अभी घटना की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading