यूपी: कोडीन युक्त सिरप से नशे का कारोबार, सप्लाई नेपाल और बांग्लादेश तक

उत्तर प्रदेश में कोडीन सिरप के जरिये नशे का एक संगठित नेटवर्क फैलाने की कोशिश की गई। इसकी सप्लाई न सिर्फ प्रदेश के कई जिलों तक सीमित रही, बल्कि नेपाल और बांग्लादेश तक पहुंच गई। लखनऊ में पकड़ी गई कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भेजी गई थी, जहां से यह सीमावर्ती इलाकों और बिहार के रास्ते नेपाल पहुंचाई गई। वहीं, पश्चिम बंगाल के जरिए बांग्लादेश तक इन दवाओं की सप्लाई हुई। इस पूरे मामले के ठोस सबूत मिलने के बाद शनिवार को संबंधित कंपनियों के निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
लखनऊ में जब दवाएं पकड़ी गईं, तभी इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिलेवार जांच शुरू की, जिसमें खबर सही साबित हुई। जांच से पता चला कि लखनऊ की अर्पिक फार्मास्युटिकल्स और ईधिका लाइफ साइंसेज नामक फर्मों ने अवैध बिलों के माध्यम से कोडीन युक्त सिरप कई फर्मों तक पहुंचाया। इनमें से कुछ फर्म अवैध रूप से संचालित थीं, जबकि कुछ का अस्तित्व ही नहीं था। विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि इन कंपनियों ने उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में भी दवाओं की बिक्री की। जब आपूर्ति संबंधी बिलों के सत्यापन के लिए कंपनी को नोटिस भेजा गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार के अनुसार, जांच में यह तथ्य भी उजागर हुआ कि दोनों फर्मों ने फर्जी बिलों, नकली लाइसेंस नंबरों और काल्पनिक लाइसेंसधारियों के नाम पर दवाओं की सप्लाई की। पहले भी इन कंपनियों के खिलाफ कोडीन युक्त सिरप को नशे के रूप में बेचने के मामले सामने आ चुके हैं। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह सिरप चिकित्सकीय उपयोग के बजाय नशे के लिए उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भेजा जा रहा था, और इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि प्रदेशभर में लगातार सघन जांच अभियान चल रहा है। जिन राज्यों में इन दवाओं की सप्लाई के प्रमाण मिले हैं, वहां भी जानकारी साझा की गई है। अब तक 115 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, 16 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, 25 मेडिकल स्टोर्स पर कोडीन युक्त सिरप और नॉरकोटिक औषधियों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading