केरल में फिर से बढ़ रहे हैं मम्प्स बीमारी के मामले

केरल में एक बार फिर से मम्प्स के मामले देखने को मिल रहे हैं, एक ही दिन में 190 केस दर्ज किए गए हैं और ये संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में प्रशासन पूरी एतिहात बरत रहा है और इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. इस राज्य में बढ़ी संख्या में बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ रहे है. केरल में केवल 10 मार्च को एक ही दिन में मम्प्स के 190 मामले दर्ज किए गए थे. पिछले महीने केरल में 2 हजार से अधिक मामले आए थे. उस दौरान आसपास के भी कई राज्यों में ये बीमारी फैली थी. अब इस महीने फिर से मम्प्स के मामले बढ़ने लगे हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को इस बीमारी से एहतियात बरतने की सलाह दी है.

मम्प्स बीमारी क्या होती है

मम्प्स रूबेला वायरस परिवार का है. यह एक संक्रामक बीमारी है. जो एक से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकती है. खांसने और छींकने के जरिए इस बीमारी का ट्रांसमिशन होता है. इसकी शुरुआत में फ्लू जैसे लक्षण आते हैं. बुखार होता है और सिरदर्द के साथ मांसपेशियों में दर्द होने लगता है. इसके बाद चेहरे के दोनों तरफ के पैरोटिड ग्लैंड में सूजन आ जाती है और मुंह में सामान्य से ज्यादा लार बनती है. इस सूजन में काफी दर्द महसूस होता है और व्यक्ति को मुंह तक खोलने में काफी परेशानी होती है, जिससे कुछ खाया पीया तक नहीं जाता. कई मामलों में सूजन की वजह से कानों पर भी असर पड़ता है और सुनने में भी परेशानी होती है. दिल्ली एम्स केडॉक्टरबताते हैं कि मम्प्स कई दशकों पुरानी बीमारी है. अमेरिका में तो 1967 में ही इस बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया गया था. वहां वैक्सीनेशन के बाद मम्प्स के मामलों में 90 फीसदी तक की कमी आई थी. भारत में भी काफी पहले इस बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू हो गया था, लेकिन जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली उनमें बीमारी का खतरा रहता है. चूंकि बच्चे हैंड हाइजीन का ध्यान कम रखते हैं और निकट संपर्क में रहते हैं तो उनमें वायरस जनित ये बीमारी तेजी से फैल जाती है. इस वजह से बच्चों में मम्प्स के केस अधिक आते हैं. ये बीमारी रूबेला वायरस की है तो इस कारण भी बच्चे अधिक संक्रमित होते हैं. भारत में मम्प्स के केस हर साल आते रहते हैं, लेकिन अगर समय पर इलाज हो जाए तो ये बहुत गंभीर असर नहीं करती है. लेकिन इस बीमारी के लक्षण दिखते ही ट्रीटमेंट कराना जरूरी है. अगर देरी हुई तो इस बीमारी की वजह से मस्तिष्क की सूजन और मेनिनजाइटिस (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को ढकने वाले टिश्यू की सूजन) जैसी गंभीर समस्या हो सकती है, जो जानलेवा होती है.

केरल में किसी भी बीमारी को लेकर सर्विलांस सिस्टम अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है. वहां जो भी बीमारी होती है उसकी समय पर जांच के साथ मामलों की रिपोर्टिंग की जाती है. केरल किसी भी बीमारी की जानकारी और उसके आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय को देता है और बीमारी से बचाव के उपायों को भी समय पर लागू करता है. केरल में बीमारी के सही आंकड़े दिए जाते हैं. भले ही केस कम या ज्यादा कितने भी हो इसकी पूरी जानकारी दी जाती है. मम्प्स के केस दूसरे राज्यों में भी फैल रहे हों, लेकिन केरल की तुलना में अन्य राज्यों में उतना बेहतर सर्विलांस सिस्टम और टेस्टिंंग की सुविधा नहीं है. ऐसे में हम ये देखते हैं कि बार-बार केरल से ही केस रिपोर्ट हो रहे हैं. डॉक्टर कहते हैं कि वायरस जनित बीमारियां कभी पूरी तरह खत्म नहीं होती है. हर साल इनके कुछ केस आते ही रहते हैं. केरल में मामलों की रिपोर्टिंग ज्यादा बेहतर है तो इसलिए वहां ज्यादा केस सामने आते हैं.

क्या मम्प्स का इलाज है?

डॉक्टर बताते हैं कि मम्प्स की वैक्सीन मौजूद है. इसको एमएमआर वैक्सीन कहते हैं. यह वैक्सीन बच्चों को 12 से 15 महीने की उम्र में लगवाई जा सकती है. दूसरी खुराक 4 से 6 साल की उम्र में लगवानी होती है. इस टीके को एक साल से कम बच्चे को नहीं दी जाती. लेकिन ये जरूरी है कि बच्चे को एमएमआर वैक्सीन की दो खुराकें मिलनी चाहिए. ये वैक्सीन मम्प्स,खसरा, रूबेला, और वैरीसेला (चिकनपॉक्स) से भी बचाती है. लेकिन जिन बच्चों को ये वैक्सीन नहीं लगती है उनमें आगे चलकर इन सभी बीमारियों से संक्रमित होने का खतरा रहता है.

कैसे करें बचाव

इस बीमारी का पता चलते ही संक्रमित बच्चे को तुरंत उपचार की जरूरत होती है इसलिए तुरंत बच्चे को अस्पताल में एडमिट कराया जाना चाहिए. एंटीबायोटिक दवाएं देकर इसका इलाज किया जाता है. अगर इस बीमारी का इलाज समय पर न किया जाए तो बच्चे की सुनने की क्षमता जा सकती है. इसलिए छोटे बच्चों को समय पर इसकी वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए. कोशिश करें कि बच्चे को किसी संक्रमित बच्चे से दूर रखें. ध्यान दें कि बच्चा हाथ धोकर भोजन करें. अगर किसी में फ्लू के लक्षण दिख रहे है तो उस व्यक्ति से बच्चों को दूर रखें.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading