आईआईटी बॉम्बे कैंपस के हॉस्टल की नौवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

आईआईटी बॉम्बे परिसर से एक दुखद घटना सामने आई है। कैंपस के एक हॉस्टल की नौवीं मंजिल से गिरने के कारण 21 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, छात्र ने कथित तौर पर हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान निवासी और आईआईटी बॉम्बे के बीटेक छात्र नमन अग्रवाल के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। पवई पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस के मुताबिक, देर रात आईआईटी परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों ने तेज आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर नमन गंभीर रूप से घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। गार्डों ने उसे तुरंत घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नमन अग्रवाल सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र था और आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल नंबर-3 में रहता था। उसकी मौत हॉस्टल नंबर-4 की छत से गिरने के कारण हुई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आधी रात के बाद नमन अपने हॉस्टल से निकलकर दूसरे हॉस्टल की नौवीं मंजिल पर क्यों गया था। कमरे या घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। इस संबंध में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नमन का परिवार राजस्थान के पिलानी से मुंबई पहुंच चुका है। मामले की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

‘होनहार और मिलनसार था नमन’
आईआईटी बॉम्बे के निदेशक डॉ. शिरीष केदारे ने छात्र की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नमन पढ़ाई में काफी अच्छा था और पहले वर्ष में उसने बेहतरीन ग्रेड हासिल किए थे। वह शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य आयोजनों में भी सक्रिय रहता था। नमन के दोस्तों के मुताबिक, वह आईआईटी के प्रसिद्ध उत्सव ‘मूड इंडिगो’ के आयोजन से भी जुड़ा रहा था। उसकी अचानक मौत से साथी छात्र गहरे सदमे में हैं।

आईआईटी कैंपस में आत्महत्या के मामले
देशभर के आईआईटी संस्थानों में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग और सपोर्ट सिस्टम मौजूद हैं, इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। आंकड़ों के अनुसार, बीते पांच वर्षों में विभिन्न आईआईटी कैंपस से 35 से अधिक छात्रों की आत्महत्या से जुड़ी घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading