पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अभय चौटाला के फार्महाउस में शिफ्ट हुए, इस्तीफे के बाद परिवार के साथ बिता रहे हैं समय

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपना सरकारी आवास खाली कर दिल्ली के छतरपुर स्थित एक निजी फ़ार्महाउस में शिफ्ट किया है, जो इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) नेता अभय चौटाला का है। करीब छह हफ्ते पहले उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। धनखड़ पहले पेंशन को लेकर चर्चा में आए थे और अब उनका आवास बदलना चर्चा का विषय बना है। पीटीआई से बातचीत में एक अधिकारी ने बताया कि वह अस्थायी रूप से इसी फ़ार्महाउस में रहेंगे, जब तक कि उनका आवंटित टाइप-VIII श्रेणी का आधिकारिक आवास पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता। उन्हें 34 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रोड का बंगला दिया गया है।

टाइप-VIII आवास की विशेषताएँ
रिटायर उपराष्ट्रपति को सरकार की ओर से टाइप-VII श्रेणी का घर मिलता है, जो सरकारी आवासों में सबसे उच्च श्रेणी मानी जाती है। ये घर आमतौर पर दिल्ली के वीआईपी इलाकों में होते हैं। इसमें 8 बेडरूम, बड़ा गार्डन, अलग ड्राइंग और डाइनिंग हॉल, स्टडी रूम, ऑफिस रूम, स्टाफ क्वार्टर, नौकरों के लिए कमरे और गैरेज जैसी सुविधाएँ होती हैं।
आपको बता दें कि 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था और तब से उन्होंने सार्वजनिक जीवन से दूरी बना ली है। वह अब अपना अधिकांश समय परिवार के साथ बिता रहे हैं और योग व टेबल टेनिस का अभ्यास कर रहे हैं।

इस बीच उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी हो चुकी है और 9 सितंबर को मतदान होना है। उसी दिन शाम को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भाग लेते हैं और एकल संक्रमणीय मत पद्धति लागू होती है। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी घोषित किया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading