तस्वीरों से छेड़छाड़ कर स्कूल बस ड्राइवर ने छात्रा से किया रेप

पंजाब के ज़ीरकपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्कूल बस के ड्राइवर ने 12वीं कक्षा की एक छात्रा की तस्वीर के साथ पहले छेड़छाड़ की और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन बार दुष्कर्म किया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब माता-पिता ने अपनी बेटी को परेशान देखा और कारण पूछा। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ज़ीरकपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा की तस्वीर से छेड़छाड़ कर आरोपी ड्राइवर ने उसे ब्लैकमेल किया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद रज़ाक (26) ने पहले लड़की का पीछा किया और उससे दोस्ती करने की कोशिश की, लेकिन जब पीड़िता ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने लड़की की तस्वीरों से छेड़छाड़ की और धमकी दी कि अगर उसकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वह इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा। एक अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने मई से जुलाई के बीच तीन बार लड़की के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया, जब उसके माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। पुलिस ने बताया कि यह मामला तब उजागर हुआ जब माता-पिता ने अपनी बेटी की परेशानी का कारण पूछा। ज़ीरकपुर के डीएसपी जसपिंदर सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि रज़ाक के खिलाफ बलात्कार, आपराधिक धमकी और POCSO अधिनियम के तहत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading