हरियाणा: विनेश फोगाट ने नौकरी या प्लाट की बजाय सरकार से 4 करोड़ रुपये लिए

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सैनी सरकार द्वारा दिए गए तीन विकल्पों में से 4 करोड़ कैश लेने का फैसला लिया है।

जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हरियाणा सरकार को अपनी पसंद बता दी है। विनेश फोगाट ने सरकार का 4 करोड़ रुपये लेने का ऑफर स्वीकार कर लिया है। दरअसल, हरियाणा की सैनी सरकार की ओर से विनेश फोगाट को तीन ऑफर दिए गए थे, जिसमें सरकारी नौकरी या प्लाट या 4 करोड़ कैश था। प्रदेश सरकार के इन तीन ऑफर में से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने 4 करोड़ रुपये कैश अवार्ड को लेकर अपनी सहमति दे दी है।

खेल विभाग को मिला सहमति पत्र
बता दें कि कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट का सहमति का पत्र खेल विभाग को मिल चुका है। कांग्रेस विधायक को राशि देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दरअसल, मौजूदा विधायक होने के नाते विनेश फोगाट ने सरकारी नौकरी का विकल्प नहीं चुना है।

क्या है पूरा मामला
पेरिस ओलिंपिक 2024 में विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले तक पहुंची थीं। लेकिन 100 ग्राम वजन बढ़ने के कारण वह फाइनल मुकाबला खेलने से पहले ही बाहर हो गई थी। इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी जितना सम्मान देने का ऐलान किया था। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट ने जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

विनेश फोगाट ने उठाए थे सवाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद जब कुछ नहीं मिला तो विनेश फोगाट ने इस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार ने सिलवर मेडल के बराबर सम्मान देने का वादा किया था लेकिन 8 महीने बीत गए उन्हें कुछ नहीं मिला है।

सैनी सरकार ने विनेश को दिए तीन ऑफर
हालांकि इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रदेश की 2019 की कैश अवॉर्ड की खेल पॉलिशी के मुताबिक विनेश फोगाट को सरकारी नौकरी या प्लाट या 4 करोड़ कैश का ऑफर दिया था। अब कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सरकार के 4 करोड़ कैश अवार्ड को स्वीकार कर लिया है। वहीं कांग्रेस विधायक ने इसको लेकर कभी कुछ नहीं कहा। लेकिन खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को इस पर चुप्पी तोड़ प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए तीन विकल्प में से जल्द से जल्द एक विकल्प का चयन करने की बात कही थी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading