वसुन्धरा राजे ने जल जीवन मिशन में कामकाज को लेकर अफसरों पर सवाल उठाए, राठौड़ बोले- जो कहा, सही कहा

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दो ट्वीट्स से राजस्थान की राजनीति में हलचल मची हुई है। वहीं, भाजपा अब खुलकर राजे के समर्थन में उतर आई है।

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दो ट्वीट्स से राजस्थान की राजनीति में हलचल मची हुई है। झालावाड़ में जल संकट को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाने और खर्च हुए हर रुपये का हिसाब मांगने वाले उनके ट्वीट पर कांग्रेस ने हमला बोला, लेकिन भाजपा अब खुलकर राजे के समर्थन में उतर आई है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में राजे के पक्ष में बयान दिया और विपक्ष को करारा जवाब दिया।

ये हमारा पारिवारिक मामला है- राठौड़
मदन राठौड़ ने कहा कि वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। अगर उन्होंने अफसरों से सवाल किए हैं, तो क्या गलत है? ये हमारी पार्टी का पारिवारिक मामला है, विपक्ष को पंचायती नहीं करनी चाहिए। जो अधिकारी लापरवाही करेगा, उसे फटकार तो लगेगी ही। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी अफसर को बचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं की बलि नहीं चढ़ाएगी और न ही आपसी मतभेद की स्थिति बनने देगी।

‘राजे ने जो भी कहा, सही कहा’
मदन राठौड़ ने स्पष्ट किया कि राजे ने जिस इलाके की बात की, वहां वास्तव में पानी की भारी किल्लत है। ऐसे में यदि किसी जिम्मेदार नेता ने प्रशासन से जवाब मांगा है, तो यह जनता की आवाज उठाने जैसा है। अगर कांग्रेस के नेता भी जनता के हक में इसी तरह बोलें, तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन वे सिर्फ राजनीति करना जानते हैं। इस दौरान मदन राठौड़ के साथ मंच पर मौजूद भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने भी अप्रत्यक्ष रूप से राजे के रुख का समर्थन किया। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि भाजपा आलाकमान अब राजे को लेकर पार्टी में एकजुटता का संदेश देना चाहता है।

जयपुर में बुलडोजर एक्शन पर क्या बोले?
जयपुर में हाल ही में हुए बुलडोजर एक्शन पर भी राठौड़ ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक नहीं बल्कि ‘समझ का अंतर’ था। हाई कोर्ट के आदेश के तहत सड़क चौड़ीकरण होना था। मुख्यमंत्री ने भी तालमेल से काम करने की बात कही थी। प्रशासन ने प्रयास किया, लेकिन 50 मीटर की शुरुआत को लेकर भ्रम हुआ, जिस पर तत्काल कार्रवाई कर स्थिति को संभाल लिया गया।

वसुन्धरा राजे ने क्या कहा था?
दरअसल, वसुन्धरा राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देर रात दो पोस्ट करते हुए झालावाड़ जिले में जल जीवन मिशन में कामकाज को लेकर अफसरों पर सवाल उठाए। वसुंधरा राजे ने एक्स पर लिखा कि क्या जनता को प्यास नहीं लगती? सिर्फ़ आप अफसरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त है। अफ़सर तृप्त हैं। पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचे। अफ़सर सो रहे हैं, लोग रो रहे हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading