हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान, पंजाब में बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक साल पहले ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सुनील जाखड़ ने इस्तीफे को लेकर कोई बयान नहीं दिया है और अब तक पार्टी नेतृत्व ने उनके इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी है। जाखड़, जो कभी पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से थे, कांग्रेस की हार के बाद मई 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे।
2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। 4 जुलाई 2023 को उन्हें पंजाब बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन 14 महीने बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। सुनील जाखड़ ने प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठकों से भी दूरी बना रखी है। बताया जा रहा है कि 10 जुलाई के बाद से वे किसी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं और बीजेपी के सदस्यता अभियान में भी हिस्सा नहीं लिया। सुनील जाखड़ के कुछ बीजेपी नेताओं से नाराज होने की भी खबरें हैं।






