हरियाणा: सरकार ने प्लैनोकफ-डी कफ सिरप की बिक्री-उपयोग पर प्रतिबंध लगाया

हरियाणा सरकार ने प्लैनोकफ डी सिरप नामक खांसी की दवा पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जांच में इस दवा में डायएथिलीन ग्लाइकाल नामक हानिकारक रसायन की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों से अपील की है कि वे इस दवा का इस्तेमाल न करें, साथ ही दवा विक्रेताओं को इसे बेचने से भी सख्त मना किया गया है।
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (गुवाहाटी) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि प्लैनोकफ डी सिरप के कुछ बैचों में डायएथिलीन ग्लाइकाल की मात्रा अनुमेय सीमा से कहीं अधिक है। यह रासायनिक तत्व गुर्दों की विफलता, तंत्रिका तंत्र की क्षति, और विशेषकर बच्चों में मृत्यु तक का कारण बन सकता है।
यह दवा उत्तराखंड के भगवानपुर (रायपुर) स्थित मेसर्स श्रेया लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित की जाती है। मंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इस सिरप के सभी बैचों को तुरंत बाजार से वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, दवा विक्रेताओं, वितरकों, अस्पतालों और डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे इस दवा को न बेचें, न वितरित करें और न ही किसी भी रूप में उपयोग करें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading