राजस्थान: बीकानेर में स्कूटी सवार के पास से 70 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

नीलगाय से टकराकर गिरा था तस्कर, हादसे में खुला तस्करी का राज

बीकानेर जिले के पूगल क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नीलगाय से टकराकर गिरे स्कूटी सवार के पास से करीब 14 किलो हेरोइन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए खाजूवाला बॉर्डर क्षेत्र में गिराई गई थी। जानकारी के अनुसार, तड़के करीब चार बजे पूगल के पास एक संदिग्ध युवक स्कूटी से जा रहा था, तभी अचानक नीलगाय से टकराकर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली, जिसमें छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। घायल युवक की पहचान पाली जिले के सोजत क्षेत्र के रेपड़वास निवासी खेताराम के रूप में हुई है। वह खाजूवाला से पूगल की ओर जा रहा था और दुर्घटना पूगल से करीब सात किलोमीटर पहले हुई। घायल को 108 एम्बुलेंस की सहायता से पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल बेहोश है और होश में आने के बाद तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। मौके से उसका आधार कार्ड मिला है, जबकि स्कूटी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत पाई गई है, जिसकी तलाश जारी है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इतनी बड़ी खेप लेने के लिए युवक अकेला नहीं हो सकता। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथी आसपास मौजूद थे, जो हादसे के बाद फरार हो गए। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन के जरिए हो रही सप्लाई और स्थानीय नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब सीमा पर सख्ती बढ़ने के बाद तस्करों ने बीकानेर-श्रीगंगानगर बेल्ट को नया मार्ग बनाना शुरू कर दिया है। पिछले चार महीनों में ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ गिराए जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। हालिया घटनाओं पर नजर डालें तो 9 जनवरी को चक 40 केजेडी में हेरोइन बरामद हुई, 11 फरवरी को चक 1 बीएम क्षेत्र में नशीला पदार्थ मिला, 26 फरवरी को चक 24 केएनडी में पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए, जबकि 21 अप्रैल को पूगल मार्ग पर स्कूटी से 14 किलो हेरोइन पकड़ी गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि तस्करों ने जांच से बचने के लिए बड़ी गाड़ियों के बजाय स्कूटी जैसे छोटे वाहन का इस्तेमाल किया, ताकि नाकाबंदी के दौरान कम शक हो। इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन का स्कूटी के जरिए परिवहन सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है और आरोपी के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading