हिमाचल: प्रदेश में बनीं अल्सर, मधुमेह, किडनी की 46 दवाओं के सैंपल फेल

देश भर की 141 दवाओं के सैंपल फेल, कंपनियों को नोटिस जारी

हिमाचल प्रदेश में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राज्य में निर्मित निमोनिया, अल्सर, मधुमेह और किडनी समेत कुल 46 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। वहीं देशभर में तैयार कुल 141 दवाओं के सैंपल भी जांच में फेल पाए गए हैं। जिला स्तर पर बात करें तो सोलन की 23, सिरमौर और ऊना की 11-11 तथा कांगड़ा की एक कंपनी के सैंपल मानकों पर असफल रहे हैं। संबंधित दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और बाजार से संबंधित स्टॉक तत्काल वापस मंगवाने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएसओ) और राज्य प्रयोगशाला द्वारा लिए गए सैंपलों की जांच में यह खुलासा हुआ है। फेल हुए सैंपलों में निमोनिया, दर्द निवारक, फंगल इंफेक्शन, त्वचा संक्रमण, बुखार, ब्लड प्रेशर, उल्टी, यूरिक एसिड और जीवाणुरोधी दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा सूखी खांसी, संक्रमण, पेट संबंधी बीमारियां, मधुमेह, एलर्जी, उच्च रक्तचाप, विटामिन-डी, पैरों के संक्रमण, एसिडिटी, मस्तिष्क में रक्त प्रवाह, बलगम वाली खांसी, परजीवी संक्रमण और दांत दर्द की दवाएं भी मानकों पर खरी नहीं उतरीं। कई कंपनियों की किडनी, दस्त, आंतों की सूजन, आयरन की कमी, सीने में जलन और पेट के कीड़ों से संबंधित दवाओं के सैंपल भी फेल पाए गए हैं।

राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर के अनुसार, जिन कंपनियों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं, उनके खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग स्तर पर भी इन दवाओं की दोबारा जांच की जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading