लद्दाख के कारगिल में रात 12:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात के समय भूकंप आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है, और इसकी गहराई धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी। आधी रात को आए इस भूकंप से कारगिल के लोग घबरा गए, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लद्दाख में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।
14 सितंबर को भी कारगिल में सुबह 8:01 बजे भूकंप के झटके आए थे। इस सुबह के भूकंप से भी लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 3.8 थी, और इसकी गहराई धरती से 5 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ था।
भूकंप के झटकों से हिल गया उत्तर भारत, लोग घर से बाहर निकले






