15 अगस्त पर आतंकी हमले की संभावनाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने की बैठक

15 अगस्त पर आतंकी या फिर खालिस्तानी हमले की संभावनाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि देश में 15 अगस्त को डोनाल्ड ट्रंप जैसा हमला हो सकता है। ऐसे में हमें सतर्क रहना होगा।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मींदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो उठी है। 15 अगस्त पर आतंकी या फिर खालिस्तानी हमले की संभावनाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि देश में 15 अगस्त को डोनाल्ड ट्रंप जैसा हमला हो सकता है। ऐसे में हमें सतर्क रहना होगा। आयुक्त ने मंगलवार को तैयारियों को लेकर दूसरी मीटिंग बुलाई थी। दूसरी तरफ, 15 अगस्त के दिन टारगेट किलिंग के इनपुट मिले हैं। इसको लेकर पुलिस अभी से सतर्क नजर आ रही है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 अगस्त की तैयारियां एक महीने पहले शुरू हो जाती है। तैयारियों को लेकर पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को सीनियर अफसरों समेत सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों को बैठक में बुलाया। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड पर हुए हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में इस तरह की वारदात न हो पाए। इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्टाफ को जल्द से जल्द सक्रिय किया जाए। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी सुरक्षा के वहीं कदम उठाए जाएं। दूसरी तरफ स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, अभी तक आतंकी हमले के इनपुट नहीं मिले है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार आतंकी हमला होने की कम ही संभावना है। इस बार गैंगस्टर व बदमाश टारगेट किलिंग कर सकते हैं। इसके कुछ इनपुट मिले हैं। साथ ही खालिस्तान समर्थक गुरूपंत पन्नू 15 अगस्त पर जगह-जगह खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश करेंगा। पन्नू की ओर से दिल्ली का माहौल खराब करने की पूरी संभावना व इनपुट है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading