गाजियाबाद में ब्लैकमेलिंग से परेशान सिपाही ने दी जान

गाजियाबाद के मुरादनगर में नगर पालिका परिषद में ईवीएम मशीन की सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही एक युवती की ब्लैकमेलिंग से परेशान चल रहा था। पुलिस कमिश्रर अजय मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद परिसर स्थित गोदाम में ईवीएम मशीन रखी हुई हैं। इनकी सुरक्षा में दिन और रात दो-दो सिपाही की ड्यूटी लगाई जाती है। मंगलवार रात वर्ष 2018 बैच के सिपाही पम्मी पुत्र प्रवीण कुमार निवासी औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर और सिपाही ध्यान सिंह मौतला की ड्यूटी लगी थी। रात्रि करीब आठ बजे सिपाही पम्मी ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार दी। दूसरे सिपाही ध्यान सिंह मौतला ने लहूलुहान पम्मी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कमिश्रर अजय मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि सिपाही पम्मी ने सरकारी शस्त्र से गोली मारकर आत्महत्या की है। सिपाही ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें वह कह रहा है कि उसके गांव की एक युवती उसे दो साल से ब्लैकमेल कर रही है। मामले में युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सिपाही ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
आत्महत्या से पहले सिपाही पम्मी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में सिपाही ने कहा कि उसके गांव की एक युवती से संबंध हो गए थे। दो साल से युवती उसको ब्लैकमेल कर रही थी। इतना ही नहीं उसको झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। सिपाही ने वीडियो में बताया कि वह युवती को दो साल में अब तक छह लाख रुपये दे चुका है, अपनी पत्नी के गहने तक बेच कर उसको रुपये दिए। सिपाही ने कहा कि पहले भी एक बार जहर खा चुका है। जिसके चलते वह डिप्रेशन में चल रहा था। युवती व उसके साथी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा, डीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव, एसीपी नरेश कुमार घटनास्थल पहुंचे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading