वाराणसी में साइबर अपराधियों ने वृद्धा से 32 लाख रुपये ठगे

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में डिजिटल अरेस्ट करके एक वृद्ध महिला ने लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर ठगों ने लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के चंद्रा रेजीडेंसी हुकुलगंज में रहने वाली 67 साल की नीना कौर को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट करके 32 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की। साइबर ठगों ने उनको व्हाट्सएप के जरिए गिरफ्तारी वारंट आदि भी भेजा था। इस मामले में साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नीना कौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गत दिनों 15 अक्टूबर की दोपहर उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाला पुलिस की वर्दी पहने था। उसने खुद को मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन का अधिकारी सुनील कुमार बताया। कहा कि नीना कौर के नाम से अवैध पार्सल कुरियर के जरिए सिंगापुर भेजा गया है। उसमें नशीला पदार्थ, फर्जी पासपोर्ट व एटीएम कार्ड हैं। कुरियर को देश की सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ लिया है। इस मामले की जांच करने पर उनका नाम सामने आया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उसने गिरफ्तारी वारंट आदी भेजकर दो दिनों में मुंबई पहुंचने का आदेश देते हुए कहा कि इस मामले में उनकी गिरफ्तार की जाएगी। इसके बाद कथित सीबीआई अधिकारी अनिल यादव से बात करने को कहा और कॉल ट्रांसफर कर दी। अनिल ने नीना को चेतावनी दिया कि इस मामले में किसी परिचित को जानकारी दी तो उनको जान को खतरा हो सकता है। साथ ही गिरफ्तार से बचने के लिए संपत्ति की जानकारी दी। नीना ने उसे अपने फ्लैट, कार व भारतीय स्टेट बैंक के होटल डी पेरिस कैंटोनमेंट ब्रांच में 32 लाख 40 हजार रुपये होने की जानकारी दी। इस सीबीआई अधिकारी बने अनिल ने अदालत से गिरफ्तारी रोकने के लिए बैंक खातों में रखे रुपये जांच के लिए उसके बताए बैंक खाते में ट्रांसफर करने को कहा।
पुलिस अधिकारी बनकर काल करने वाले उनकी बातों से डरकर नीना अपने बैंक गईं। वहां से बताए गए बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से 32 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर ट्रांजैक्शन फेल होने का मैसेज आया। इसके बाद पुलिस अधिकारी बने साइबर ठगों ने नीना को कॉल करके खूब डराया-धमकाया और दोबारा रुपये भेजने के लिए दूसरा बैंक खाता बताया।उनके बताए अनुसार नीना फिर से बैंक गईं और रुपये ट्रांसफर कर दिया। फोन करने वालों ने आश्वासन दिया था कि रुपये 24 घंटे में वापस आ जाएंगे लेकिन रुपये वापस नहीं आने पर नीना ने इसकी जानकारी नागपुर में रहने वाले बेटे को दी और थाने में रिपोर्ट लिखाई।
अजय कुमार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading