उन्नाव में मुसलमानों का मंदिर निर्माण का बेवजह विरोध थमा, मंदिर निर्माण शुरू

उत्तर प्रदेश में लखनऊ और कानपुर के बीच उन्नाव जिले के बीघापुर क्षेत्र के गांव रानीपुर में गत दिवस 22 अक्टूबर को एक मंदिर के चबूतरे पर छत डालने का बेवजह विरोध कर रहे मुस्लिम समुदाय को आखिरकार पुलिस ने समझा-बुझा कर शांत करा दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचीं नायब तहसीलदार ने दोनों पक्षों से वार्ता कर लिखित सहमति ली और मंदिर निर्माण का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद लेबर मिस्त्री पहुंचे और निर्माण कार्य को शुरू कर दिया।यहां मुस्लिम पक्ष के लोगों का कहना था कि मंदिर में पूजा पाठ से उनकी नमाज और अजान में व्यवधान पड़ेगा।
गौरतलब हो, रानीपुर गांव में करीब 130 घर मुस्लिम परिवार के हैं जबकि, 30 परिवार हिंदू पक्ष के हैं। गांव के मुंडन व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए आबादी की जमीन पर हिंदू पक्ष चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित कर धार्मिक कार्य करते चले आ रहे हैं। 10 अक्टूबर को मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो मुस्लिम पक्ष ने रोक लगा दी। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को बैठाकर पुलिस ने मामला सुलझा लिया। वहीं इससे पहले पुलिस ने मुस्लिम पक्ष से 25 व हिंदू पक्ष से छह लोगों को पाबंद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देकर पिकेट ड्यूटी लगा दी।इससे पूर्व 21 अक्टूबर को मुस्लिम पक्ष की महिलाओं ने भड़काऊ बयान देकर कहा था कि कुछ भी हो जाए वह मंदिर नहीं बनने देंगी।
बहरहाल,अब मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे मुस्लिमों के सुर बदल गये हैं। उन्होंने पुलिस को मंदिर निर्माण में किसी तरह का विरोध न करने की लिखित सहमति प्रदान की। इसके बाद नायब तहसीलदार ने हिंदू पक्ष को मंदिर निर्माण करने के निर्देश जारी कर दिए। आदेश मिलते ही लेबर मिस्त्री पहुंचे और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार स्नेहा यादव ने बताया कि अब रानीपुर में कोई विवाद नहीं है। मुस्लिम पक्ष ने मंदिर निर्माण पर सहमति जता दी है। हिंदू पक्ष को निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इस प्रकरण पर उन्नाव के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने एक्स पर लिखा कि उन्हें लोकसभा क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में शिव मंदिर के जीर्णाद्धार में कुछ कट्टरपंथियों द्वारा व्यवधान डालने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसको मैंने तत्काल प्रभाव से जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णाद्धार की अनुमति देने के साथ ही भविष्य में किसी अराजक तत्व द्वारा अराजकता व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था।
संजय सक्सेना, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading