यूपी: आगरा में पत्नी से परेशान टीसीएस के मैनेजर ने दी जान

उत्तर प्रदेश के आगरा सदर की डिफेंस कॉलोनी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के एक मैनेजर ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने 6 मिनट 57 सेकंड का एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया। वीडियो में वे कई बार भावुक हुए और उनकी आंखों से आंसू भी बह निकले। उन्होंने कहा, “कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिस पर तुम इल्जाम लगा सको। मर्दों के बारे में भी कोई सोचे, उनके लिए भी कोई बात करे। वे बेचारे बहुत अकेले हैं।” घटना के चार दिन बाद परिजनों ने उनकी पत्नी, ससुर और साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर, पत्नी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए सोशल मीडिया पर अपना वीडियो साझा किया है।

शादी के बाद से परेशान थे मानव शर्मा
डिफेंस कॉलोनी, सदर निवासी मानव शर्मा टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और मुंबई में नौकरी कर रहे थे। उनके पिता नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, मानव की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन निवासी निकेता से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं था। वह आए दिन झगड़ा करती थी।
मानव ने निकेता को अपने साथ मुंबई ले जाने की कोशिश की, लेकिन वहां भी उसका रवैया नहीं बदला। वह अक्सर झगड़ा करती और मानव को आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ-साथ जेल भिजवाने की धमकी देती थी।

आत्महत्या से पहले हुआ अपमान
23 फरवरी को मानव अपनी पत्नी निकेता को लेकर मुंबई से आगरा आया। उसी दिन वह उसे उसके मायके, बरहन छोड़ने गया। वहां निकेता के पिता निपेंद्र कुमार शर्मा, मां पूनम शर्मा और बहन निशू व रिया ने मानव को अपमानित किया। इस अपमान से आहत होकर उन्होंने 24 फरवरी की सुबह 5 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन मानव को मिलिट्री अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद 29 फरवरी को थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई गई। डीसीपी सिटी सूरज राय के अनुसार, आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, आरोपी पत्नी और उसके परिवार के सदस्य घर से फरार हैं।

आत्महत्या से पहले बनाया मार्मिक वीडियो
मानव ने आत्महत्या से पहले 6 मिनट 57 सेकंड का एक वीडियो बनाया, जिसमें वह गहरे दुख में नजर आए। वीडियो में उन्होंने साड़ी से बना फंदा दिखाया, जो पंखे से बंधा हुआ था।
वीडियो में मानव ने कहा, “पत्नी के बारे में पता चला, कोई बात नहीं। अब कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिस पर तुम इल्जाम लगा सको। मर्दों के बारे में भी कोई बात करे।” इसके बाद वह रोने लगे।
उन्होंने अपने माता-पिता और भाई को संबोधित करते हुए कहा, “पापा, मम्मी, अक्कू… सॉरी। जैसे ही मैं चला जाऊंगा, सब कुछ ठीक हो जाएगा। तो मुझे जाने दो।”
वीडियो में उन्होंने अपना हाथ दिखाते हुए बताया कि इससे पहले भी उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी। वह बीच-बीच में हंसते भी नजर आए, लेकिन फिर रोकर आंसू पोंछते हुए कहा, “मेरे मां-बाप को बिल्कुल मत छूना।”
यह घटना समाज में मानसिक स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन की जटिलताओं को लेकर एक गंभीर प्रश्न उठाती है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading