दिल्ली: शराब घोटाले से जुड़े केस में खुद को सुनवाई से अलग नहीं करेंगी, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा

  1. न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल की मांग खारिज की, कहा ऐसा करने से जनता में गलत धारणा जायेगी
  2. कहा क्या जजों को मुकदमे लड़ने वाले की तरफ से टेस्ट पास करना होगा

दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने जज से सुनवाई से खुद को अलग करने की मांग की थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि वह इस केस से अलग होती हैं, तो इससे जनता के बीच यह गलत संदेश जाएगा कि न्यायाधीश किसी राजनीतिक दल या विचारधारा से प्रभावित हैं। न्यायमूर्ति शर्मा ने अपने फैसले में कहा कि अदालत इस तरह की धारणा बनने की अनुमति नहीं दे सकती। उन्होंने अपने 34 वर्षों के न्यायिक अनुभव का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि क्या अब जजों को भी मुकदमे के पक्षकारों द्वारा तय किए गए नए ‘परीक्षण’ से गुजरना होगा, ताकि उनकी निष्पक्षता साबित हो सके। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे मनगढ़ंत मानदंड लागू किए गए—जैसे किसी कार्यक्रम में शामिल न होना या परिवार का कोई सदस्य कानूनी पेशे में न होना—तो न्यायाधीशों के लिए काम करना असंभव हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात का पूरा एहसास है कि उनके फैसलों की आलोचना हो सकती है, चाहे वह सोशल मीडिया पर हो या याचिकाकर्ता की ओर से। लेकिन एक न्यायाधीश के रूप में उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का पूरा ज्ञान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सुनवाई के किसी मामले से अलग होना अपनी ड्यूटी से पीछे हटने जैसा होगा।

न्यायमूर्ति शर्मा ने यह भी कहा कि बार-बार यह स्वीकार किया गया है कि उनकी ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं है, फिर भी केवल आशंकाओं के आधार पर इस तरह की मांग करना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार के आग्रह के गंभीर संवैधानिक परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी उन्होंने कई सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों को अन्य अदालतों में स्थानांतरित किया है, जब उन्हें लगा कि ऐसा करना उचित है। लेकिन केवल आरोपों के आधार पर किसी जज की निष्पक्षता पर सवाल उठाना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि एक आरोपी अपने निर्दोष होने को साबित कर सकता है, लेकिन उसे यह अधिकार नहीं दिया जा सकता कि वह बिना साक्ष्य के न्यायाधीश को ही कठघरे में खड़ा करे।

साथ ही, न्यायमूर्ति शर्मा ने मनीष सिसोदिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े द्वारा दिए गए तर्क का भी उल्लेख किया, जिसमें माता सीता की अग्नि परीक्षा का उदाहरण दिया गया था। इस पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि एक आरोपी जज से ‘अग्नि परीक्षा’ की अपेक्षा करता है, तो यह सवाल उठता है कि केवल आशंका के आधार पर किसी न्यायाधीश को अपनी निष्पक्षता साबित करने के लिए क्यों मजबूर किया जाए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading