स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल, दिल्ली की सीमाएं 19 घंटे बंद

स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल को लेकर गुरुग्राम से लगती दिल्ली की सभी सीमाओं को 12 अगस्त शाम पांच बजे से लेकर 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक सील कर दिया जाएगा। इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश बंद होगा। सिर्फ हलके वाहनों को ही कड़ी जांच के बाद दिल्ली में एंट्री मिल सकेगी। इसी तरह से 14 अगस्त की शाम पांच बजे से लेकर 15 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक दिल्ली की सभी सीमाओं पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद होगा। पुलिस ने जाम से निपटने के लिए दिल्ली से गुजरने वाले वाहनों को अलग-अलग रूट से डायवर्जन चार्ट तैयार किया है। शुक्रवार को डीसीपी ट्रैफिक वीरेन्द्र विज ने सभी ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की शुक्रवार को बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने सुरक्षा संबंधी निर्देश भी जारी किया। उन्होंने बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस की तैयारीयों के संबंध में यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए 15 यातायात नाको को लगवाना सुनिश्चित कराया और मौजूद सभी अधिकारियों और यातायात निरीक्षकों को इस संबंध में उचित दिशा निर्देश भी दिए। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व पर भारी माल वाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। केवल आवश्यक सामग्री वाले वाहन जैसे दूध, फल, सब्जी, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि वाहनों का दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा। एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्री वाहनों का एनएच 48 से दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इसके अलावा गुरुग्राम की ओर से अन्य जिलों जैसे पलवल, मेवात, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी और राजस्थान जाने वाले वाहनों पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। भारी माल वाहक वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग 48 व अन्य राष्ट्रों से दिल्ली में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस लगाएगी 15 नाके
यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा लगाए विभिन्न जगहों पर गुरुग्राम जिले में 15 नाकों पर दिन व रात्रि के समय यातायात अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इन नाकों पर यातायात के करीब 240 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इनमें 6 यातायात निरीक्षक, 36 जोनल अधिकारी और अन्य यातायात कर्मचारी शामिल रहेंगे। यातायात पुलिस ने सभी भारी मालवाहक वाहन चालकों और ट्रक यूनियन के प्रधानों से अपील की है कि दर्शाए गए उपरोक्त तिथि और समय पर अपने वाहनों को दिल्ली की ओर ना लाकर गुरुग्राम पुलिस सहयोग करें। ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इसे भी जानें..
: 15 ट्रैफिक पुलिस नाके लगेंगे।
: जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बिलासपुर व केएमपी के रास्ते से निकल सकते हैं।
: 12 अगस्त शाम पांच बजे से 13 अगस्त दोपहर 12 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद होगा।
: इसी तरह 14 अगस्त शाम पांच बजे से लेकर 15 अगस्त दोपहर 12 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
वाहन चालकों से अपील है कि वह ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। इस दौरान आवश्यक हो तभी घर से निकलें। – विरेन्द्र विज, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading