बिहार: सरकारी स्कूलों में 50 हजार रुपये तक का काम करवा सकेंगे प्रधानाध्यापक, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार के सरकार स्कूलों में शौचालयों की मरम्मति, शौचालय और पेयजल की सुविधा, रसोईघर का निर्माण, विद्युतीकरण, बेंच-डेस्क की सुविधा, कार्यालय एवं प्रयोगशाला के उपयोग की सामग्री, नया विद्यालय भवन, चहारदीवारी का निर्माण कार्य करवाना है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ् ने सभी जिलाधिकारी ने नाम पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बिहार के सरकारी स्कूलों में भौतिक सुविधाओं की परिपूर्णता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर असैनिक निर्माण कार्य की योजनाओं को आगामी सालों में क्रियान्वित किया जाना है। इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए योजनाओं के चयन और प्राथमिकता निर्धारण के लिए समिति की बैठक इसी माह (अगस्त) में ही आयोजित कर लिया जाए। साथ ही सितंबर से योजनाओं का क्रियान्वयन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए।
आने वाले वर्षों में कई योजनाओं पर काम होना है
वहीं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के प्रोजेक्ट डॉयेक्टर बी कार्तिकेय धनजी ने कहा कि सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नाम से पत्र लिया। इसमें उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी स्कूलों में वृहत पैमाने पर निर्धारित मानक के अनुरुप भौतिक सुविधाओं को विकसित किए जाने की योजनायें हैं। इसमें लिए आने वाले वर्षों में कई योजनाओं पर काम होना है। वर्तमान में जिला शिक्षा पदाधिकारी के नियंत्रण में जिला स्तरीय अभियंत्रण कोषांग का गठन किया गया है। इसके माध्यम से पांच करोड़ तक की योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। वहीं पांच करोड़ से ऊपर की योजनाओं का क्रियान्वयन बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा है।
चहारदीवारी का निर्माण कार्य करवाना है
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के प्रोजेक्ट डॉयेक्टर बी कार्तिकेय धनजी ने कहा कि स्कूल में निर्माण कार्य के लिए पचास हजार रुपये का निर्माण कार्य प्रधानाचार्य के स्तर से कराया जा सकेगा। वहीं पचास लाख से अधिक का कार्य बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा है। उन्होंने स्कूलों में शौचालयों की मरम्मति, शौचालय और पेयजल की सुविधा, रसोईघर का निर्माण, विद्युतीकरण, बेंच-डेस्क की सुविधा, कार्यालय एवं प्रयोगशाला के उपयोग की सामग्री, नया विद्यालय भवन, चहारदीवारी का निर्माण कार्य करवाना है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading