बिहार मंत्रिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जेपी सेनानियों की पेंशन दोगुनी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
स्वतंत्रता सेनानियों को 15 अगस्त से पहले यह बड़ा तोहफा देते हुए सरकार ने तय किया कि एक से छह महीने तक जेल में रहे सेनानियों की पेंशन 7,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये और छह महीने से अधिक जेल में रहे सेनानियों की पेंशन 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी जाएगी। यह निर्णय 1974 के जयप्रकाश नारायण आंदोलन में शामिल हुए सेनानियों के सम्मान और कल्याण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के अनुसार, वर्तमान में 3,354 सेनानी या उनके जीवनसाथी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
नीतीश सरकार का जेपी सेनानियों को बड़ा तोहफा, दोगुनी की पेंशन






