दिल्ली में तंत्र-मंत्र के लिए युवक का सिर काटा

दिल्ली में तंत्र-मंत्र के लिए सिर लाने का ऑफर देकर 5 लाख रुपये का लालच दिया गया। बिहार के धनंजय ने राजू को नशे में धुत्त कर उसकी हत्या की और शव को गाजियाबाद ले जाकर सिर काटा। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया और मुख्य आरोपी विकास परमात्मा की तलाश जारी है।
तंत्र-मंत्र कर रुपये बनाने की स्कीम बताकर 5 लाख रुपये में ऑन डिमांड एक युवक का सिर काटकर लाने का ऑफर दिया तो बिहार का एक युवक लालच में आ गया। उसने प्लान बनाकर दिल्ली में रहने वाले एक युवक के साथ बैठकर कई बार नशा किया और एक दिन गमछे से गला दबाकर उसकी उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को साथी के ऑटो में गाजियाबाद के टीला मोड़ एरिया में ले आया। यहां उसका सिर काटकर दिल्ली में कॉन्ट्रैक्ट देने वाले विकास परमात्मा को सौंप दिया। वारदात 22 जून की है। पुलिस को लोनी भोपुरा रोड पर एक सिर कटा शव मिला था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो वाले तक पहुंची तो सारा राज खुल गया। फिलहाल पुलिस ने हत्या करने वाले व उसकी ऑटो चालक साथी को अरेस्ट कर लिया है।
ब्लाइंड केस को सुलझाने था मुश्किल
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि पुलिस के लिए यह टफ केस था। मृतक की कोई पहचान नहीं थी। आसपास की डिटेल नहीं थी। लेकिन पुलिस ने हर छोटे-छोटे क्लू को चेक किया। उसके आधार पर शव को ऑटो में दिल्ली से गाजियाबाद लेकर आने वाले चालक विकास और उसके बाद इस हत्या में शामिल धनंजय को पकड़ा गया। जिसका हत्या की गई वह मोतिहारी बिहार का रहने वाला राजू नामक युवक था। उसकी पहचान उसके फूफा गणेश ने की है। इस मामले में आरोपी विकास परमात्मा फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। ब्लाइंड केस पर काम कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद अजय कुमार मिश्र की तरफ से 25 हजार रुपये के इनाम देने के लिए कहा गया है। साथ ही डीसीपी ट्रांस हिंडन ने भी 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
आरोपी ने नशा करने वाले युवक को बनाया टारगेट
पूछताछ में आरोपी धंनजय ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही बिहार से आया था। खाना बनाने का काम करता है। विकास उर्फ मोटा उसका दोस्त है। उसके माध्यम से उसकी मुलाकात विकास परमात्मा से हुई थी। वे दोनों ताहिरपुर में एक मकान में किराए पर रहते थे। विकास परमात्मा उसे रुपये कमाने के तरीके के बारे में बताता था। उसने बताया कि वह तंत्र विद्या जानता है। अगर उसे एक सिर मिल जाए तो उसकी खोपड़ी का प्रयोग कर वह रुपये कमवा सकता है। इसके लिए उसने 5 लाख रुपये देने का वादा किया। धनंजय को हमदर्द चौराहा दिल्ली में एक राजू नाम का युवक मिला। वह काफी नशा करता था, ऐसे में उन्होंने उसे टारगेट किया। 15 जून को मुलाकात के बाद वह कई बार उससे मिला। इसके बाद वह 21 जून को राजू को और नशा करवाने के लिए अपने साथ दिल्ली में विकास परमात्मा के घर लेकर गया।
गमछे से गला दबाकर मारा, फिर गाजियाबाद लाकर काटा सिर
राजू को काफी शराब पिलाई गई। उसके काफी नशे में होने पर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह विकास उर्फ मोटा के दिल्ली नंबर के ऑटो में बॉडी को डालकर शव को करीब 2 से ढाई बजे के बीच लोनी भौपुरा रोड पर लाए। यहां सुनसान जगह देखकर बॉडी को ऑटो से उतारकर मीट काटने वाले चाकू से गर्दन काट दी। धड़ को वहीं छोड़कर सिर को एक बाल्टी में डालकर ले गए।
7 दिन किया तंत्र-मंत्र, फिर खोपड़ी क्रेक होने की बात कह हुआ फरार
आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद सिर से आंख वगैरहा अलग कर सिर्फ खोपड़ी विकास परमात्मा ने अपने पास रखी। 7 दिन तक उसके साथ तंत्र-मंत्र करता रहा। जब कुछ नहीं हुआ तो अपने साथियों को बताया कि खोपड़ी में एक क्रेक है, इस कारण काम नहीं बना। फिर वह खोपड़ी को ठिकाने लगाने की बात कह फरार हो गया।
एक धुंधली फुटेज से साफ हुई केस की तस्वीर
डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि एसीपी सिद्धार्थ गौतम के साथ टीला मोड़ थाने की फोर्स और स्वाट टीम इस केस में लगी थी। 22 को जून को बॉडी मिलने के बाद शव अज्ञात था। उसकी कोई गुमशुदगी दर्ज होने की सूचना भी नहीं मिली थी। टीम ने जिपनेट समेत कई सोर्स से पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जिसके बाद टीम को एक आठवें फ्लोर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला। यह फुटेज धुंधली थी। इसमें एक ऑटो दिखा, उसका नंबर क्लियर नहीं था, लेकिन ट्रायंगल शेप का रिफ्लेक्टर लगा हुआ था। उसके आधार पर आगे के कैमरों को चेक किया। कुछ ऑटो चिन्हित हुए। एक ऑटो जो नंदनगरी का था, उसके बारे में जानकारी की तो उसके मालिक के बारे में पता, यह ऑटो विकास उर्फ मोटा चलाता था। इसके बाद धंनजय और फिर मास्टरमाइंड विकास परमात्मा के बारे में पता चला।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading