अब घर बैठे देख सकेंगे रामलला की आरती, ट्रस्ट ने शुरू की तैयारियां

भगवान राम की नगरी में राम भक्तों की सुविधा को लेकर एक और बड़ा कदम राम मंदिर ट्रस्ट ने उठाया है. राम लला के भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब राम मंदिर ट्रस्ट अपने खुद के प्लेटफार्म के जरिए रामलला के प्रमुख आरतियों का सीधा प्रसारण करेगा. इससे राम भक्त घर बैठे रामलला की आरती से सीधे जुड़ सकेंगे. राम मंदिर ट्रस्ट इसको लेकर के तैयारी शुरू कर चुका है. राम मंदिर ट्रस्ट की मानें तो जल्द ही घर बैठे राम भक्त रामलला के आरती में शामिल हो सकेंगे. अभी भगवान राम लाल की चार तरह की प्रमुख आरतियां होती हैं. जिनमें सुबह मंगला आरती, श्रृंगार आरती, दोपहर में भोग आरती, शाम को संध्या आरती और रात को शयन आरती की जाती है. भगवान राम लला की तीन प्रमुख आरतियों का सीधा प्रसारण करने की तैयारी अब राम मंदिर ट्रस्ट कर रहा है. बताते चलें कि अभी रामलला की सुबह की पहली आरती दूरदर्शन के माध्यम से दिखाई जा रही है. लेकिन अब राम मंदिर ट्रस्ट जल्द ही राम लला के सभी प्रमुख तीन आरतियों का सीधा प्रसारण करेगा. ताकि राम भक्त घर बैठे रामलाल की आरती का आनंद ले सकें.
दूरदर्शन पर होता है सुबह की आरती का प्रसारण
राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे दूरदर्शन के माध्यम से सुबह की आरती का सीधा प्रसारण किया जाता है. लोगों ने दूरदर्शन को देखना ही बहुत कम कर दिया है. राम मंदिर ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट अपना खुद का एक प्लेटफार्म बनाने जा रहा है. हमारे यहां जो प्रमुख आरती रामलाल हो रही है उसका सीधा प्रसारण किया जाएगा. श्रद्धालु घर बैठे आरती का दर्शन लाइव भी कर सकता है. जल्द ही आरती के सीधा प्रसारण के लिए राम मंदिर परिसर में कैमरे और इक्विपमेंट लगाए जाएंगे.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading