एनपीएस वात्सल्य स्कीम में अब नाबालिगों का भी खुल सकेगा पेंशन खाता, वित्त मंत्री कल लॉन्च करेंगी योजना

एनपीएस वात्सल्य योजना के तहत बच्चों के लिए भी पेंशन खाता खोला जा सकेगा। इसमें माता-पिता निवेश करेंगे और बच्चों को पेंशन मिलेगी। इस योजना से लंबे समय में बड़ा कोष बनेगा। नाबालिगों के लिए एनपीएस-वात्सल्य पेंशन योजना 18 सितंबर को लॉन्च होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को दिल्ली में एनपीएस-वात्सल्य योजना की शुरुआत करेंगी। इस योजना के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, नाबालिग सब्सक्राइबर्स को पर्मानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) वितरित किया जाएगा। यह योजना एनपीएस का एक संशोधित संस्करण है, जिसे खासकर नाबालिगों के लिए तैयार किया गया है।
एनपीएस वात्सल्य योजना क्या है?
इस योजना के अंतर्गत, माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चों के लिए एनपीएस खाता खोल सकेंगे और 18 वर्ष की आयु तक नियमित रूप से निवेश कर सकेंगे। 18 साल पूरे होने के बाद यह खाता सामान्य एनपीएस खाते में बदल जाएगा और बच्चों को एनपीएस की सभी सुविधाएं मिलेंगी। यानी बच्चे भी इसमें खुद निवेश कर सकेंगे और रिटायरमेंट के लिए अच्छा फंड जमा कर सकेंगे।
निवेश की सीमा
इस योजना में एक बच्चे के लिए सिर्फ एक खाता खोला जा सकता है। माता-पिता बच्चे के खाते में हर महीने कम से कम ₹500 और सालाना अधिकतम ₹1.5 लाख का निवेश कर सकते हैं।
बालिग होने पर विकल्प
18 साल की उम्र के बाद इस स्कीम को सामान्य एनपीएस खाते में बदलकर 75 साल की उम्र तक जारी रखा जा सकता है। दूसरा विकल्प इसे गैर-एनपीएस खाते में बदलने का है, जिसमें एकमुश्त 20% राशि निकाली जा सकती है, जो टैक्स-फ्री होगी। शेष 80% राशि एन्युटी प्लान में निवेश करनी होगी, जिससे पेंशन मिलेगी।
पढ़ाई और शादी के लिए उपयुक्त नहीं
अगर माता-पिता बच्चे की उच्च शिक्षा या शादी के लिए बचत करना चाहते हैं, तो यह योजना उनकी अपेक्षाओं को पूरा नहीं करती। इसमें खाता खोलने के तीन साल बाद सिर्फ 25% रकम निकाली जा सकती है, और पांच साल बाद 20% राशि टैक्स-फ्री निकाली जा सकती है, जबकि शेष राशि को एन्युटी में निवेश करना अनिवार्य होता है।
एनपीएस वात्सल्य के 75 स्थानों पर कार्यक्रम
एनपीएस वात्सल्य योजना का मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली में होगा, लेकिन इसे देशभर के 75 स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों के जरिए भी प्रस्तुत किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अन्य स्थानों से भी लोग इसमें शामिल होंगे, और उन स्थानों पर नाबालिग सब्सक्राइबर्स को PRAN मेंबरशिप वितरित की जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading