हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा सरकार में नायब सिंह सैनी एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहां करीब 50,000 लोगों की उपस्थिति की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि नायब सिंह सैनी के साथ अन्य मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ लेंगे।
सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की नई कैबिनेट में अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्ढा, श्रुति चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल और निखिल मदान को शामिल किया जा सकता है। गौरतलब है कि नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।
नायब सिंह सैनी के सिर पर फिर सजेगा हरियाणा का ताज़






