कुरुक्षेत्र में महापंचायत में किसानों ने मिलकर फैसला किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा सरकार को हराने के लिए वे हरसंभव कोशिश करेंगे। कुरुक्षेत्र के पिपली में पान मजदूर मोर्चा वीएसकेएम के आह्वान पर आज पिपली अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। इस महापंचायत में हरियाणा के अलावा पंजाब और राजस्थान से भी बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि 3 अक्टूबर को देशभर में रेल ट्रैक जाम किया जाएगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचारों का समय आ गया है, और अब किसान इसका बदला लेंगे।
उन्होंने घोषणा की कि 3 अक्टूबर को दोपहर 11:30 बजे से 2:30 बजे तक देशभर में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इस महापंचायत में सरवन सिंह पंधेर के साथ जगजीत सिंह डल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी समेत कई प्रमुख किसान नेता भी उपस्थित थे। पंधेर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने किसानों के खिलाफ बल प्रयोग किया और उनके अधिकारों की लड़ाई को दबाने की कोशिश की। अब पंचायतों के माध्यम से हरियाणा के किसानों को यह याद दिलाया जाएगा कि उनके साथ किस तरह अन्याय हुआ। उन्होंने कहा, “हम हरियाणा में भाजपा की हार में अहम भूमिका निभाएंगे और किसानों के खिलाफ किए गए अत्याचारों का हिसाब लेंगे।”
कुरुक्षेत्र महापंचायत में किसानों का एलान, 3 अक्टूबर को पुरे देश में करेंगे रेल ट्रैक जाम






