कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की गारंटी का ऐलान किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी उपस्थित थे। “सात वादे, पक्के इरादे” के तहत कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में सात प्रमुख गारंटी दी हैं। इन गारंटियों के अंतर्गत कांग्रेस ने राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई अहम वादे किए हैं। खरगे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर हरियाणा के नागरिकों को बेहतर प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पार्टी राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करेगी और किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।
कांग्रेस के वादे:
• सभी महिलाओं (18-60 वर्ष) को 2000 रुपये प्रति माह
• 500 रुपये में गैस सिलेंडर
• बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को 6000 रुपये पेंशन
• कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस)
• सरकारी विभागों में 2 लाख स्थायी भर्तियां
• हरियाणा को नशा मुक्त बनाना
• तस्करों पर कड़ी कार्रवाई
• 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज (चिरंजीवी योजना)
• 300 यूनिट मुफ्त बिजली
• 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट और पक्का मकान
• किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी
• किसानों को तुरंत मुआवजा प्रदान करना
• ओबीसी की क्रीमी लेयर सीमा बढ़ाकर 10 लाख करना
• जातिगत सर्वे कराना
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी, हरियाणा को नशा मुक्त बनाएगी






