आप ने कांग्रेस से गठबंधन खत्म कर सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की। इस सूची में पार्टी ने तीन नामों की घोषणा की। इसके साथ ही आप ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने अपनी अंतिम सूची में आदर्श पाल को टिकट दिया है, जो आज ही कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा, आप ने नारनौंद से रणवीर सिंह लोहान और नूंह से राबिया किदवई को उम्मीदवार बनाया है। इससे यह साफ हो गया है कि हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कोई गठबंधन नहीं हो रहा है। दोनों पार्टियां राज्य में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आप के बीच सीटों के बंटवारे पर काफी दिनों तक चर्चा चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई।
गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। कांग्रेस ने 90 में से 88 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले, आम आदमी पार्टी ने अपनी छठी सूची में 19 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था, जिसमें कालका से ओपी गुज्जर, पंचकूला से प्रेम गर्ग, अंबाला सिटी से केतन शर्मा, मुलाना से गुरतेज सिंह, शाहबाद से आशा पठानिया, पेहोवा से गेहल सिंह संधु, गुहला से राकेश खानपुर, पानीपत सिटी से रितु अरोड़ा, और जिंद से वजीर सिंह ढांडा को टिकट मिला था।
2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो, राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जेजेपी ने मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद जेजेपी ने भाजपा से गठबंधन तोड़ने की घोषणा की थी। वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading