यूपी: 29 अप्रैल को मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे मोदी

594 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे पर आपात स्थिति में लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे

उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार देने वाले मेरठ–प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 अप्रैल को हरदोई के सलेमपुर में किया जाएगा। 594 किलोमीटर लंबा यह अत्याधुनिक एक्सप्रेस-वे पूर्व और पश्चिम यूपी को जोड़ते हुए यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा। इस हाई-टेक एक्सप्रेस-वे पर सफर को “जीरो रिस्क” बनाने के लिए कई उन्नत इंतजाम किए गए हैं, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को न तो थकान महसूस होगी और न ही उनींदापन। इससे समय की बचत के साथ यात्रा का अनुभव भी बेहतर होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे की खासियत यह है कि यहां सिर्फ वाहन ही नहीं दौड़ेंगे, बल्कि आपात स्थिति में लड़ाकू विमानों की लैंडिंग भी संभव होगी। इसके लिए चार स्थानों पर विशेष हवाई पट्टियां विकसित की गई हैं, जिनमें शाहजहांपुर के जलालाबाद में 3.5 किमी लंबी पट्टी शामिल है। एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें विश्राम स्थल, चिकित्सा सेवाएं, ट्रॉमा सेंटर और भोजनालय शामिल हैं। इसके अलावा, सड़क किनारे रंबल स्ट्रिप्स लगाई गई हैं, जो वाहनों के गुजरने पर कंपन उत्पन्न कर चालकों को सतर्क करेंगी, जिससे थकान के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।

मेरठ से प्रयागराज के बीच कुल 15 टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं, जहां कर्मचारियों की तैनाती पूरी कर ली गई है। साइनबोर्ड और स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम भी सक्रिय हो चुके हैं। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ-हापुड़ रोड के बिजौली गांव से शुरू होगा और चार किलोमीटर आगे खड़खड़ी में पहला टोल प्लाजा आएगा। खास बात यह है कि टोल प्लाजा पर वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा। पूरे एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर हिस्से पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने, स्टंट करने या किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि करने वाले लोग तुरंत कैमरों में कैद हो जाएंगे, जिससे इस मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
उद्घाटन से पहले बिजौली इंटरचेंज के मार्गों को अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर बंद किया गया है, जिन्हें एक दिन पहले खोल दिया जाएगा। तब तक इस एक्सप्रेस-वे पर आम लोगों के प्रवेश की अनुमति नहीं है। उद्घाटन के बाद भी वाहनों की अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा निर्धारित रहेगी। गंगा एक्सप्रेस-वे पूरी तरह तैयार है और इसमें पथ प्रकाश, हरियाली, टोल प्लाजा सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन के बाद इस पर वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आएंगे, जिससे प्रदेश में आवागमन का एक नया अध्याय शुरू होगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading