लखनऊ में 139 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से आउटर रिंग रोड का निर्माण कराएगी योगी सरकार

लखनऊ में फोर लेन आउटर रिंग रोड के निर्माण की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। लखनऊ के रैथा अंडरपास से लेकर पीएम मित्र पार्क (टेक्सटाइल पार्क) तक 14.28 किमी लंबे क्षेत्र की सड़क को फोर लेन में बदला जाएगा। इसके साथ ही, आईआईएम से आउटर रिंग रोड पर स्थित रैथा अंडरपास के कायाकल्प का कार्य भी इस परियोजना के तहत किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में 8.4 किमी तक सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कर इसे दो लेन का बनाया जाएगा। फोर लेन और डबल लेन के इन दोनों कार्यों को 139.56 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। योगी सरकार ने इस प्रक्रिया के लिए धनराशि आवंटित कर दी है और विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की गई है। इन कार्यों को लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रमुख अभियंता (विकास) और विभागाध्यक्ष की निगरानी में किया जाएगा।
इस परियोजना के तहत मलिहाबाद के अटारी गांव में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क को पीपीपी पार्टनरशिप के माध्यम से विकसित किया जा रहा है। इस मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना से एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
पूरे क्षेत्र को कनेक्टिविटी के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया जा रहा है। अटारी गांव एनएच-20 और एसएच-20 से लगभग 20 किमी दूर है। ये दोनों सड़कें लखनऊ को सीतापुर और हरदोई से जोड़ती हैं। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए छह लेन वाली 20 किमी लंबी आउटर रिंग रोड भी मौजूद है। पार्क के लिए रेल कनेक्टिविटी भी बेहतर है। पार्क के लिए चिह्नित स्थान से मलिहाबाद रेलवे स्टेशन महज 16 किमी और लखनऊ रेलवे स्टेशन 40 किमी दूर है। इसके अतिरिक्त, लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पार्क की दूरी 45 किमी है। कानपुर रोड पर समर्पित फ्रेट कॉरिडोर 95 किमी और अंतर्देशीय कंटेनर डिपो कानपुर 111 किमी की दूरी पर स्थित है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading