बरेली में 100 वक्फ संपत्तियां जांच के घेरे में; वक्फ के नाम पर कब्जाई जमीनों को वापस लिया जाएगा- योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा था कि वक्फ के नाम पर कब्जाई गई जमीनों को वापस लिया जाएगा। इस बयान के बाद बरेली जिले में वक्फ से जुड़ी 100 संपत्तियां जांच के दायरे में आ गई हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को निर्देशों का इंतजार है। उम्मीद है कि जल्द ही वक्फ बोर्ड की ओर से आदेश जारी होगा, जिसके बाद अधिकारी इन संपत्तियों के अभिलेखों की जांच और पैमाइश करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि वक्फ के नाम पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और एक-एक इंच जमीन वापस ली जाएगी। जिले में वक्फ की करीब 3171 संपत्तियां हैं, जिनमें से कई पर छोटे-बड़े विवाद और शिकायतें सामने आई हैं। अब इन सभी मामलों की नए सिरे से जांच हो सकती है, और अवैध कब्जे प्रशासन की प्राथमिकता में होंगे।

वक्फ के नाम पर हुए कब्जे
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड की मिलीभगत के बिना यह कब्जे संभव नहीं हो सकते। जांच के दौरान इस पहलू पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस खां ने कहा कि जो लोग वक्फ संपत्तियों पर नाजायज कब्जा किए हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही सरकारी कब्जे वाली वक्फ संपत्तियां भी खाली कराई जाएं। उन्होंने वक्फ संपत्तियों के संरक्षण की मांग करते हुए कहा कि यह कदम समुदाय के हित में होगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading