यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से सभी सजाएं एक साथ चलने की लगाई गुहार,

यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार को वाराणसी की एक कोर्ट ने 1997 के एक धमकी देने के मामले में उन्हें सजा सुनाई जिसके बाद वो टूट गए और जज से गुहार लगाने लगे। सजा सुनते ही मुख्तार अंसारी दोनों हाथों से माथे को पकड़कर सिर झुकाकर बैठ गए और जज से गुहार लगाने लगे, ‘मी लार्ड इतना रहम कर दीजिये कि मेरी सभी सजाएं एक साथ चले’. इस पर जज ने मुख्तार की दलील को स्वीकार कर लिया और एक साथ सभी सजाएं चलने का ऐलान किया. इस बात की पुष्टि बांदा जेल प्रशासन ने की है। दरअसल बाहुबली मुख्तार अंसारी के पुराने मामलों में अब ताबड़तोड़ फैसले हो रहे हैं. उसी क्रम में शुक्रवार को वाराणसी की कोर्ट ने धमकी देने के मामले में साढ़े 5 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना उन पर लगाया है।

इस केस में मुख्तार अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे. जेल के पुष्ट सूत्रों के मुताबिक सजा सुनते ही मुख्तार अंसारी अचंभित हो गए, उन्होंने दोनों हाथों से अपने माथे को पकड़ लिया और नीचे की तरफ झुक गए. कुछ देर सोचने के बाद वो गिड़गिड़ाने लगे और जज से रहम की गुहार लगाने लगे. इसके बाद मुख्तार अपने तन्हाई बैरक में चले गए। आपको बता दें कि मुख्तार इन दिनों अपनी बैरक में जीवन के एक एक पल तन्हाई व तनाव में काट रहे हैं, जेल सूत्रों ने बताया है कि अब तो उन्होंने दाढ़ी और बाल भी बड़े-बड़े रख लिए हैं. मुकदमों और परिवार की टेंशन ने उसको दिन-रात सोचने पर मजबूर कर दिया है, रात-दिन बैरक में टहलना और सुबह के समय में सोना उनके तनाव का ही नतीजा है। बीते दिनों उसकी बहू निखत बानो अपने बेटे संग मिलने आई थी, तब मुख्तार अंसारी ने अपने पोते को खूब प्यार और दुलार किया था और कहा कि हम बदनसीब दादा हैं, खुशियों की बजाय टेंशन दे रहा हूं।

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिलने पर मुख्तार की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराई जाती है, शुक्रवार को कई जिलों के कोर्ट में पेशी कराई गई. वाराणसी कोर्ट से उन्हें धमकी देने के मामले में साढ़े 5 साल की सजा हुई है, 10 हजार जुर्माना भी लगाया गया है। जेल में मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर करीबन 150 जेल पुलिस और सिविल पुलिस के जवान तैनात हैं. सीसीटीवी कैमरों से जेल कैंपस में निगरानी रखी जाती है. हर आने-जाने वाले पर विशेष नजर रखी जाती है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading