16 जनवरी से शुरू होंगे धार्मिक कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सहित कई देशों के गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर रहेंगे मौजूद
22 जनवरी 2024 में अयोध्या में श्री राम मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह में केवल आम आदमी और राजनीति से जुड़े दिग्गज ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियां शामिल होगीं. जिसकी एक लिस्ट सामने आई है. खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, निर्देशक राजकुमार हिरानी, संजय लील भंसाली, रोहित शेट्टी, निर्माता महावीर जैन, और दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष, ऋषभ शेट्टी और कुछ अन्य उद्योग दिग्गजों के भी शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सहित कई देशों से भी विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता की भूमिका अदा करने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को भी न्योता भेजा गया है। रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन से पहले कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जिनकी शुरुआत 16 जनवरी, 2024 से होगी. 4000 साधुओं और संतों सहित देश के सभी हिस्सों से लगभग 7000 मेहमानों को इस शुभ अवसर के लिए निमंत्रण भेजा गया है।





