मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी पूर्व आईएएस बी के पांडियन ने स्पष्ट किया, कि नहीं लड़ेंगे चुनाव

सभी अटकलों को समाप्त करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी रहे वी के पांडियन, ने स्पष्ट किया कि उनके 2024 में लोकसभा या राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है. आईएएस वी के पांडियन नौकरी छोड़कर पिछले महीने ही बीजेडी में शामिल हुए थे. इसके बाद से ही ऐसी अफवाहें थीं कि वह अगले साल चुनाव लड़ेंगे. बीजेडी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने यहां पार्टी की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में कहा,  ‘पांडियन ने आज स्पष्टीकरण दिया है कि वह आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे’। मिश्रा ने कहा कि अगर पांडियन चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो कोई समस्या नहीं है. इसके कुछ घंटों बाद ही वी के पांडियन ने खुद एक बयान में कहा कि वह किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन ओडिशा के सभी 147 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को मजबूत करेंगे. बीजेडी की ओर से जारी बयान में पांडियन के हवाले से कहा गया, ‘मुझे किसी पद की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है. मैं किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ूंगा’. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि वी के पांडियन के चुनाव लड़ने को लेकर गलत सूचना फैलाई गई थी. बीजेडी नेता ने कहा, उन्होंने ओडिशा के लोगों के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करने की घोषणा की है।

बीजेडी नेता देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा, ‘इतनी अफवाहों के बाद, वी के पांडियन ने आज चुनाव लड़ने पर अपना रुख साफ कर दिया. उन्होंने कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि अगर वह चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन लोगों को अफवाहें फैलाने से बचना चाहिए. पांडियन ने कहा कि वह दो चीजों के लिए खुद को सौभाग्यशाली मानते है, एक भगवान जगन्नाथ की सेवा करने का उन्हें मौका मिला और दूसरा सीएम नवीन पटनायक के अधीन काम करने का. उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह से मुख्यमंत्री के प्रति समर्पित हूं और अपना भविष्य भी भगवान जगन्नाथ और पटनायक को समर्पित करता हूं’

बता दें कि वी के पांडियन के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के एक दिन बाद ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ नबीन ओडिशा योजना के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया था. पांडियन ने कहा कि वह बीजेडी को मजबूत करने और ओडिशा का विकास सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा, ‘इस बात पर चर्चा हुई है कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं. कई लोगों ने मुझसे यह भी पूछा है कि मुझे किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहिए. पार्टी में मेरी संभावित स्थिति के बारे में भी चर्चा हुई. मैं विनम्रतापूर्वक सभी को सूचित करना चाहता हूं कि सीएम के अधीन काम करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है. मैं सभी विधानसभा क्षेत्रों में उनके पीछे खड़ा रहूंगा’.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading